राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना एवं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना की पात्र लड़कियों के खाते में राशि ट्रांसफर की. योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में कुल 93 लड़कियों के बैंक खातों में 45 लाख 1585 रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए. शिक्षा मंत्री ने जयपुर स्थित अपने सरकारी निवास से मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना की 22 बालिकाओं को 7 लाख 91 हजार 585 रुपए एवं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना के द्वितीय चरण की 71 बालिकाओं के बैंक खाते में 37 लाख 10000 की राशि भेजी. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने योजना की लाभार्थी छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार बालिका शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. हम हमेशा चाहेंगे कि बालिकाएं सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचें. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना के अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष चयनित बालिकाओं को कक्षा 11 एवं 12 व्यावसायिक शिक्षा/ प्रशिक्षण में अध्ययन रहने पर 1,15000 रुपए तक की सीमा में आर्थिक सहायता राशि दी जाती है. साथ ही इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में कक्षा 8, कक्षा 10 एवं कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की टॉपर बालिकाओं को क्रमशः 40000, 75000 एवं एक लाख रुपए प्रमाण पत्र के साथ दिए जाने का प्रावधान है. कक्षा 12 की पात्र बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાટણ : બે દિવસીય સંગીત સમારોહનું આયોજન | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ : બે દિવસીય સંગીત સમારોહનું આયોજન | SatyaNirbhay News Channel
पूसा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के पूसा पहुंचे। यहां वे...
ભારે વરસાદમાં ઘર પડતાં પત્નીનું અસમય મૃત્યુ થતા લખાભાઇને રાજ્ય સરકારે રૂ. ૪ લાખની સહાય આપી
રાજ્ય સરકાર કુદરતી આપદા સમયે માનવ મૃત્યુ થાય તો પરિવારને સહાય આપે છે. દાહોદનાં સિંગવડ તાલુકાના...
*સમગ્ર ગુજરાતના રાવળયોગી સમાજ સાથે ગાંધીનગરમાં મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે સ્નેહમિલન યોજ્યું
*સમાજના છેવાડાના માનવીને પણ વિકાસની મુખ્ય ધારામાં લાવવાની પ્રતિબદ્ધતા વડાપ્રધાનશ્રી નરેન્દ્રભાઈ...