उदयपुर के सलूम्बर जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के अदवास गांव में गुरुवार देर शाम एक शिक्षक की तलवार से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शिक्षक शंकरलाल (40) पुत्र डालचंद मेघवाल की घर के सामने अज्ञात हमलावर ने तलवार से हत्या कर दी। मौके पर बीच बचाव के दौरान मृतक के पिता डालचंद पर हमला किया गया, जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल को नजदीकी चिकित्सालय जावद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के आरोपी को नामजद कर उसकी धरपकड़ को लेकर पुलिस दल गठित कर अलग-अलग स्थानों पर रवाना कर दिए गए। प्रारम्भिक जांच में हत्या के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्यादा खून बहने से पिता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक बेटा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक था। मृतक के तीन बच्चे हैं। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है। वहीं मृतक शिक्षक के छोटे भाई प्रकाश मेघवाल ने कहा कि घटना के वक्त घर के पास ही था। जब तक दौड़कर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य -बागेश्वर धाम जीवन में अस्तव्यस्त नहीं व्यस्त रहना सीखें - बागेश्वर धाम
भगवान राम का जीवन संपूर्ण है, राम के चरित्र से जीवन को बदल सकते हैं -...
Maruti Suzuki Sales Numbers | December में बिक्री आंकड़े क्यों रहे अनुमान से कम? |Shashank Srivastava
Maruti Suzuki Sales Numbers | December में बिक्री आंकड़े क्यों रहे अनुमान से कम? |Shashank Srivastava
વીંછીયાના અમરાપુર ગામે ચાર વર્ષના બાળકની હત્યા મામલે વિછીયા પોલીસે આરોપીની ધરપકડ કરી
વીંછીયાના અમરાપુર ગામે ચાર વર્ષના બાળકની હત્યા મામલે વિછીયા પોલીસે આરોપીની ધરપકડ કરી
मंडणगडात गोवंश मांसासह वाहने जप्त
मंडणगड : काही महिन्यांपूर्वी तालुक्यात शेकडो किलो मांस मुंबईत नेताना पकडल्यानंतरही तालुक्यातील...
अल्फा स्वाधीन के सदस्य ने जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
*अल्फा स्वाधीन के सदस्य ने जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया*