बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार की जातिगत राजनीति को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अगर पीतल और सोना साथ रखा जाए तो किसी भी जाति के लोग हों, सोना ही उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि देश में ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं जिनकी जाति के लोग राज्य में सबसे अधिक हों। देश में चुनाव में जाति की प्रमुखता है। मैं यह नहीं कहता कि जाति राजनीति में हावी नहीं है, लेकिन जाति ही राजनीति को तय करती है, इस बात में पूरी सच्चाई नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि देश और बिहार में लोगों ने बहुत चालाकी से यह बात लोगों के दिमाग में बैठा दी है ताकि नए लोग राजनीति में आने का प्रयास ही नहीं करें। बिहार के लोगों ने कभी सोचा है कि नीतीश कुमार की जाति के लोग बिहार में कितनी संख्या में रहते हैं? लालू यादव की जाति के कितने लोग बिहार में रहते हैं.प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जब भी लगे कि हमारे जाति के लोग जब अधिक होंगे तभी हम राजनीति कर सकते हैं, तो इस बात में आपको जरा भी सच्चाई नहीं दिखेगी। देश में अलग-अलग राज्यों में जितने भी मुख्यमंत्री हैं, उसमें कोई भी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं है, जिसकी जाति उस राज्य में सबसे ज्यादा हो। ये आपका हमारा भ्रम है कि हमारी जाति के अधिक लोग होने से ही हम राजनीति में आ सकते हैं।बता दें कि पीके पिछले काफी महीनों से पदयात्रा के जरिए राजनीति में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर को पार्टी लॉन्च करने की घोषणा की है। वे लंबे समय से बिहार की यात्रा कर रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अखेर शाळाबाह्य मुलांचे फेर सर्व्हेक्षण २४ ते २८ ऑगस्ट दरम्यान शिक्षणाधिका-यांचे आदेश ;बाल हक्क संरक्षण संघाच्या बुटपाॅलिश आंदोलनाचे यश:- डाॅ.गणेश ढवळे
शाळाबाह्य मुलांच्या सर्वेक्षणात मोठ्याप्रमाणात अनागोंदी झाली असून बोगस सर्व्हेक्षण करण्यात...
मोरान श्री राधाकृष्ण विवाह भवन चैरेटेबल ट्रस्ट की आम सभा संपन्न
मोरान श्री राधाकृष्ण विवाह भवन चैरेटेबल ट्रस्ट की आम सभा संपन्न
पिछले चार साल में चूंकि कोरोना...
Chugh demands immediate dismissal of Aman Arora from Cabinet
BJP national general secretary Tarun Chugh today demanded immediate dismissal of the Employment...
মেৰাপানীৰ প্ৰিংয়কাৰ কণ্ঠত এইবাৰ HEER RAANJHA
মেৰাপানীৰ প্ৰিংয়কা কণ্ঠত এইবাৰ HEER RAANJHA
शिवाजी महाविद्यालय उदगीर चा फुटबॉल संघ प्रथम
शिवाजी महाविद्यालय उदगीर चा फुटबॉल संघ प्रथम