राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे. इस दौरान उनकी सबसे अहम मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई. हाल ही में सीपी जोशी भी अमित शाह से मुलाकात की थी. अब इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा की अमित शाह से मुलाकात अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि भजनलाल शर्मा ने आगामी उपचुनाव को लेकर और बजट की घोषणाओं धरातल पर उतारने को लेकर चर्चा की गई. यह भी माना जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे प्रकरण पर भी चर्चा हुई है. सीएम भजनलाल शर्मा ने अमित शाह के अलावा कई मंत्रियों से मुलाकात की है. सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात उनके राजकीय आवास पर हुई. इस दौरान उन्हें सरकार के राजस्थान के विकास की दिशा में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया. इस मुलाक़ात में राजस्थान के सियासी हालातों पर भी चर्चा हुई. जबकि उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी बात हुई. इसके अलावा बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर सरकार की योजना के बारे में भी गृह मंत्री को अवगत करवाया.हालांकि, इस मुलाक़ात में संभवतः किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफ़ा प्रकरण को लेकर भी चर्चा हुई है. क्योंकि हाल ही में सीपी जोशी ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी. जिसे लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर संगठनात्मक फीडबैक उनसे साझा की थी. किराड़ी लाल मीणा को लेकर मामला अभी भी फैसला नहीं हुआ है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वतंत्रता सेनानियों को उनकी पहचान दिलवाने के लिए मोरान में सीसीआरटी की एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को उनकी पहचान दिलवाने के लिए मोरान में आज सीसीआरटी की एक...
महिलाओं में Vitamin B12 की कमी का संकेत हो सकते हैं थकान और डिप्रेशन, समय रहते करें इनकी पहचान
हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ये...
शहर में निकला पुलिस का फ्लेग मार्च, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया मैसेज
रामगंजमंडी में आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगंजमंडी पुलिस और रैपिड...
વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ-બજરંગ દળ.દ્વારા જન્માષ્ટમી નિમિત્તે ગાંધીધામ શહેરના ભવ્ય રેલી#gujarat_geeta_news_
વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ-બજરંગ દળ.દ્વારા જન્માષ્ટમી નિમિત્તે ગાંધીધામ શહેરના ભવ્ય રેલી#gujarat_geeta_news_