सांगोद, बुवाई के बाद इन दिनों अधिकांश खेतों में सोयाबीन की फसल लहलहा रही है। जिन किसानों ने जून माह के दूसरे पखवाड़े में बुवाई की थी वहां पौधों की बढ़वार होने से खेतों में दूर-दूर तक हरियाली नजर आने लगी है। लेकिन इस हरियाली को शुरूआती दौर में ही ग्रहण सा लगने लगा है। क्षेत्र में बारिश की कमी से कई गांवों में सोयाबीन में लट का प्रकोप शुरू होने लगा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान लट की रोकथाम के उपाय में जुट गए है। लेकिन इसके लिए किसानों को दवाईयों के छिड़काव में अलग से जैब ढीली करनी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में जुलाई माह में बुवाई लायक बारिश के बाद किसानों ने सोयाबीन की बुवाई कर दी। लेकिन उसके बाद बारिश का अंतराल अधिक होने व गर्मी के साथ उमस के असर से फसलों में इल्ली प्रकोप नजर आने लगा है। जो किसानों के लिए चिंता कारण बनने लगा है। बपावर निवासी गगन मंगल ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में किट का प्रभाव नजर आने लगा है। जिससे किसान चिंतित है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मेंढपाळ बांधवांना दिली मदत
माळशिरस तालुक्यातील खडूस येथील रहिवाशी व मेंढपाळ आर्मी या सामाजिक संघटनेचे सोलापूर जिल्हा अध्यक्ष...
आरपीएफ ने गरबा एक्सप्रेस में 15 बाल मजदूरों को ले जाते 4 ठेकेदारों को पकड़ा
कोटा।
आपेशन आहट के तहत मंडल सुरक्षा आयुक्त ए नवीन कुमार के निर्देशन में गाड़ी संख्या 12938...
रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अहमदाबाद मण्डल के दो रेल कर्मचारी सम्मानित
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के दो रेल कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता से रेल संरक्षा (सेफ्टी)...
देशात पेपर फुटी प्रकरणी कायदा करण्यात आला तो कायदा त्वरित अमलात आणावा अभियान प्रमुख संजकुमार
देशात पेपर फुटी प्रकरणी कायदा करण्यात आला तो कायदा त्वरित अमलात आणावा अभियान प्रमुख संजकुमार