राज्यसभा में आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा होगी। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर भी बातचीत होगी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को पक्षपाती और गरीब विरोधी बताया है। ऐसे में आज इन मुद्दों को लेकर सदन में गहमागहमी देखने को मिल सकती है। आम बजट पर राज्यसभा में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,इस बजट में दो राज्यों को छोड़कर, किसी राज्यों को कुछ नहीं मिला। ऐसा बजट मैंने कभी नहीं देखा। सिर्फ दो राज्यों की थाली में पकोड़ा दिया गया। ये कुर्सी बचाने के लिए ये सब हुआ है।हम इसकी निंदा करेंगे और इसका विरोध करते। सभी आई.एन.डी.आई. गठबंधन इस बजट का विरोध कर रही है। अगर संतुलन नहीं होगा तो विकास कैसे होगा? केंद्रीय बजट पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा,"सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू की मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, उन्हें क्या मिला? उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सिर्फ झुनझुना और लॉलीपॉप दिया गया है ताकि वे प्रधानमंत्री बने रहें।"उन्होंने आगे कहा कि युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। रोजगार का कोई जिक्र नहीं था। यह एक कॉपी-पेस्ट और रीपैकेज्ड बजट है। बिहार विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और यह बजट आवंटन सिर्फ एक चुनावी घोषणा है।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કાશીપુરામાં ૧૪૧ વર્ષ પ્રાચીન નવરાત્રીમાં થાળનું મહત્વ
#buletinindia #gujarat #mahesana
શંકરાચાર્યના નિધન પર કૃષ્ણમણિજી મહારાજે દુઃખ વ્યક્ત કર્યું
#buletinindia #gujarat #jamnagar
चर्चा तर होणारच!!!
नवरीची ही हटके एंट्री
आजकाल लग्न हा केवळ आनंदाचा सोहळा राहिलेला नाही तर त्यातही हटके काहीतरी करण्याचा नवरदेव नवरीचा...
દિયોદરના મુલકપુર નજીક પ્રેમલગ્ન મામલે પોલીસ પર હુમલો કરી યુવતીનું અપહરણ કરનાર 4 શખ્સોને ઝડપ્યા
બનાસકાંઠા દિયોદરના મુલકપુર પાસે પ્રેમ લગ્ન કરનાર યુવક યુવતીને જવાબ માટે લઈ જતી વખતે ચાર થી પાંચ...
Top 2 Remedies To Remove Dental Plaque | Remove Dental Plaque and keep Oral Hygiene Healthy At Home
Top 2 Remedies To Remove Dental Plaque | Remove Dental Plaque and keep Oral Hygiene Healthy At Home