केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार सातवां केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। हालांकि, इस बजट का विपक्ष जमकर विरोध कर रहे है। कांग्रेस ने केंद्रीय बजट 2024-25 को भेदभावपूर्ण और खतरनाक करार दिया है। इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम को बड़ी घोषणा कर दी। कांग्रेस पार्टी के चार मुख्यमंत्री 27 जुलाई को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ये 4 मुख्यमंत्री है- सिद्धारमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), सुखविंदर सुखू (हिमाचल प्रदेश) और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (तमिलनाडु)। बता दें कि नीति आयोग की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली है, जिसका कांग्रेस के 4 मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मंगलवार को पेश किया गया केंद्रीय बजट बेहद भेदभावपूर्ण और खतरनाक है, जो संघवाद और निष्पक्षता के सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है, जिसका केंद्र सरकार को पालन करना चाहिए। इसके विरोध में, कांग्रेस के मुख्यमंत्री 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे।' वेणुगोपाल ने आगे कहा कि इस सरकार का रवैया संवैधानिक सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है। हम ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे जो पूरी तरह से इस शासन के असली, भेदभावपूर्ण पहलुओं को छिपाने के लिए बनाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महिला प्रदेशाध्यक्ष मा. विद्याताई चव्हाण व पुणे शहर उपाध्यक्ष रुपाली ठोंबरे यांची पत्रकार परिषद
महिला प्रदेशाध्यक्ष मा. विद्याताई चव्हाण व पुणे शहर उपाध्यक्ष रुपाली ठोंबरे यांची पत्रकार परिषद
iOS 17.1.1: iPhone यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, इस बग की वजह से आ रही थी परेशानी
Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए नया iOS अपडेट को पेश किया है। बता दें कि ये एक माइनर अपडेट है जिसे...
सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स येथे गणेश मुर्ती स्टॉलचे उद्घाटन@news23marathi
सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स येथे गणेश मुर्ती स्टॉलचे उद्घाटन@news23marathi
Sharad Pawar Live: ठाण्यावर शरद पवारांचं लक्ष, घेतली आढावा बैठक
Sharad Pawar Live: ठाण्यावर शरद पवारांचं लक्ष, घेतली आढावा बैठक
Ancient Fashion Icon Rekha wore a look from her 1988 movie. On Monday, Last Night Rekha was spotted at the home of fashion designer Manish Malhotra. - Newzdaddy
Rekha, a seasoned actress and OG fashion icon was spotted on Monday night at the Mumbai fashion...