वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी कैबिनेट का तीसरा पूर्णकालिक बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने बजट में युवाओं को लेकर एक घोषणा की है जिसमें सरकार ने पहली बार नौकरी करने वाले लोगों को एक महीने का वेतन देने की बात कही है. लेकिन यह सुविधा सिर्फ नए कर्मचारियों के लिए होगी. यह राशि कर्मचारियों को भविष्य निधि में अंशदान के रूप में प्रदान की जाएगी. संसद में बजट 2024 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि यह योजना सभी क्षेत्रों में काम करने वाले नए कर्मचारियों के लिए होगी. इससे 2.10 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा, इसे तीन योजनाओं A B C में बांटा गया है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि स्कीम A पहली बार नौकरी देने वालों के लिए है, स्कीम B मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नए रोजगार के अवसरों के लिए है और स्कीम C नियोक्ताओं की सहायता के लिए है. योजना A के तहत, पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कर्मचारियों को तीन किस्तों में एक महीने का वेतन, अधिकतम 15,000 रुपये तक दिया जाएगा. योजना B के तहत, कर्मचारियों और नियोक्ताओं को रोजगार के पहले चार वर्षों में उनके ईपीएफओ सहयोग के अनुसार सीधे एक महीने का वेतन दिया जाएगा. योजना सी के तहत, नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए ईपीएफओ के रूप में दो साल के लिए प्रति माह 3,000 रुपये तक की अदायगी की जाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज लोन दिलाने के नाम पर।
जनपद जौनपुर के महराजगंज में, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज लोन दिलाने के नाम पर।सूत्रों से जानकारी मिली...
13 વર્ષના સંઘર્ષ બાદ પ્રજ્ઞાચક્ષુ સા.કાર્યકર રંજનબેનને ઘર માટે જમીન પ્રાપ્ત થઈ !
લુઇ બ્રેઇલના જન્મદિને જમીનના ખાતમુર્હુત કાર્યક્રમ યોજાયો.
ખંભાતમાં પ્રજ્ઞાચક્ષુ સામાજિક કાર્યકર રંજનબેન વાઘેલાને ૧૩ વર્ષના ભારે સંઘર્ષ બાદ દિવ્યાંગ અધિનિયમ...
ಅಂಗನವಾಡಿ ಕಾರ್ಯಕರ್ತೆಯರು ಸರ್ಕಾರ ನೀಡಿದ್ದ ಮೊಬೈಲ್ ಗಳನ್ನು ಜುಲೈ 10 ರಂದು ಮತ್ತೆ ವಾಪಸ್ಸು ನೀಡಲಿದ್ದಾರೆ.
ಅಂಗನವಾಡಿ ಕಾರ್ಯಕರ್ತೆಯರು ಸರ್ಕಾರ ನೀಡಿದ್ದ ಮೊಬೈಲ್ ಗಳನ್ನು ಜುಲೈ 10 ರಂದು ಮತ್ತೆ ಸರ್ಕಾರಕ್ಕೆ ವಾಪಸ್ಸು...
सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 24विद्यालयों के लिए 9.75करोड़ रुपए स्वीकृत... देखें
कोटा. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अनुशंसा पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 24 माध्यमिक और प्राथमिक...