कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर चल रहे हमलों के बीच एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़ की गई। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखे गए। साथ ही भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया। खालिस्तानी समर्थकों पर इस घटना के आरोप लग रहे हैं। नेपियन संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। आर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को फिर से तोड़ दिया गया है। पिछले कुछ सालों से 'ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में भारत विरोधी नारे के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।' सांसद आर्य ने आगे अपने पोस्ट में खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। मैं एक बार फिर से बोलना चाहता हूं, हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं। मैं फिर से कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं। इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हमलों में तब्दील हो जाए।' बता दें कि पिछले साल, विंडसर में एक हिंदू मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसकी व्यापक निंदा हुई थी और कनाडाई और भारतीय दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जवाहर विद्यालयात मराठवाडा मुक्तीसंग्राम दिन उत्साहात संपन्न*
आज जवाहर विद्यालयात मराठवाडा मुक्तीसंग्राम दिन उत्साहात संपन्न करण्यात आला. या कार्यक्रमाच्या...
Akola | छत्रपती सेने तर्फे ७५ युवकांनी रक्तदान करून केला ७५ वा स्वातंत्र्य दिन साजरा
Akola | छत्रपती सेने तर्फे ७५ युवकांनी रक्तदान करून केला ७५ वा स्वातंत्र्य दिन साजरा
Keeway V302C: यूनिक लुक और वी ट्विन इंजन से लैस है ये बाइक, जानें खासियत
कीवे 302 सी का इंजन काफी बेहतरीन है। क्योंकि इसमें वी ट्वीन इंजन लगा हुआ है जो हाइ परफॉर्मेंस के...
iQOO ला रहा 120W चार्जिंग सपोर्ट वाले दो स्मार्टफोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ जल्द होंगे लॉन्च
iQOO Neo10 सीरीज इस महीने के अंत में चाइना में एंट्री लेने वाली है। इस सीरीज की लॉन्च डेट फिलहाल...