भारत में YouTube को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर और एक्स के जरिये दी। आज आई इस रुकावट से कई भारतीय यूजर्स प्रभावित रहे। इस आउटेज के कारण यूजर्स की फीड भी लोड नहीं हो पा रही है। बहुत से यूजर्स ने यूट्यूब डाउन को लेकर एक्स पर पोस्ट किए हैं।

 भारत में YouTube को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर और एक्स के जरिये दी है। आज आई इस रुकावट से कई भारतीय यूजर्स प्रभावित रहे। इस आउटेज के कारण यूजर्स की फीड भी लोड नहीं हो पा रही है। 

यह परेशानी यूजर्स को दोपहर 2 बजे के आस-पास हुई। बहुत से यूजर्स ने यूट्यूब डाउन को लेकर एक्स पर पोस्ट किए। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूट्यूब आउटेज की रिपोर्ट दोपहर 1:41 बजे IST से आनी शुरू हुई थी। इस समय आउटेज ट्रैकर साइट पर 140 के करीब शिकायतें थीं।