केंद्र सरकार आज यानी मंगलवार 23 जुलाई को अपना बजट पेश करने जा रही है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर जानकारी दी गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि AI से रोजगार पर क्या असर पड़ सकता है। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, AI के चलते प्रोडक्टिविटी में तो बढ़ोतरी होने वाली है, लेकिन इससे रोजगार पर बुरा असर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही एआई के चलते भविष्य में काम के तौर-तरीकों को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। इससे ग्लोबल इकोनॉमी में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि AI के कारण अगले पांच वर्षों में 23 फीसदी नौकरियों में बदलाव होने का अनुमान है। इसमें कुछ नौकरियों में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी। लेकिन, अन्य में 12.3 प्रतिशत की गिरावट भी आएगी। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो चुका है जो कि 12 अगस्त तक चलने वाला है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा और वित्त मंत्री सीतारमण का लगातार सातवां बजट होने वाला है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्यसभा में सुधा मूर्ति ने उठाई बड़ी मांग, कहा- महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार चलाए टीकाकरण अभियान
नई दिल्ली। राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने मांग की है कि कोरोना काल में जिस...
લાઠી રાયપર ગામે પરિણીતાએ સાસરીયાના ત્રાસથી આપઘાત કર્યો
લાઠી રાયપર ગામે પરિણીતાએ સાસરીયાના ત્રાસથી આપઘાત કર્યો
मागच लागलीया ईडी | Magach Lagliya ED | Babasaheb Patil | NCP art & Cultural Dept.
मागच लागलीया ईडी | Magach Lagliya ED | Babasaheb Patil | NCP art & Cultural Dept.
Election 2024: PM Modi पर Tejashwi Yadav का बड़ा बयान, कहा 'केवल हिन्दू-मुस्लिम की बात करते हैं'
Election 2024: PM Modi पर Tejashwi Yadav का बड़ा बयान, कहा 'केवल हिन्दू-मुस्लिम की बात करते हैं'
તંત્રના પાપ ફૂટયા; અમદાવાદ લેબમાં પાસ મસાલાના વધુ બે સેમ્પલ પુનામાં ફેઇલ
મનપાની ફૂડ શાખા દ્વારા લેવાતા અને અમદાવાદ લેબોરેટરીમાં પાસ થતા નમુનાના રીપોર્ટ પર વધુ શંકા...