सांगोद, कोटा। किसानों से जुड़ी समस्याओं व मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ से जुड़े किसानों ने सोमवार को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पहुंचकर मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे। पंचायत प्रभारी एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसानों ने पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी व सरपंचों को सौंपे ज्ञापन में किसान संगठन प्रतिनिधियों ने सांगोद क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के साथ किसानों से जुड़ी मांगों के निस्तारण की मांग रखी। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने सांगोद में संचालित गौण कृषि उपजमंडी को सुचारू करने, हर खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता देने, क्षेत्र में नहरी क्षेत्र की भांति केचमेंट क्षेत्र लागू करने, चरागाह जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर अतिक्रमियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने को लेकर पाबंद करने, किसानों को फसलों के लिए नियमित छह घंटे बिजली मुहैया करवाने, जिन किसानों को मिनी किट वितरित किए गए उनकी जांच करवाने, तारबंदी के बावजूद फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवरों को निर्धारित सघन जंगल में छोडऩे, किसानों के खेतों के रास्ते पर ग्रेवल डलवाने, सांगोद मिनी सचिवालय में पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जाने आदि मांगे रखी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस (स्ट्रैस अवेयरनेस डे) के अवसर पर कार्यशाला बुधवार को
अफिनिटी हॉस्पिटल, तलवंडी चौराहा द्वारा बुधवार 6 नवंबर को अन्तर्राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस मनाया...
Bangalore की दिग्गज IT कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी | Karnataka News | Aaj Tak News
Bangalore की दिग्गज IT कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी | Karnataka News | Aaj Tak News
અમદાવાદ : ઓવર સ્પીડ વાહન હકાનાર માટે ઓવર સ્પીડ ગન દ્વારા પોલીસ ની ટીમ બાજ નજર રાખશે, #aiv
અમદાવાદ : ઓવર સ્પીડ વાહન હકાનાર માટે ઓવર સ્પીડ ગન દ્વારા પોલીસ ની ટીમ બાજ નજર રાખશે, #aiv
Breaking News: Navneet Rana के 15 सेकंड वाले बयान पर भड़की AIMIM, Election Commission से की शिकायत
Breaking News: Navneet Rana के 15 सेकंड वाले बयान पर भड़की AIMIM, Election Commission से की शिकायत