भजनलाल सरकार ने फोन टैपिंग प्रकरण में दिल्ली पुलिस के मामला दर्ज करने के खिलाफ अशोक गहलोत शासन में सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार के खिलाफ दावा वापस लेने का निर्णय किया है। इसके जरिए राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास दर्ज केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की एफआईआर को संरक्षण दिया है। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ लंबित दावा वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर दिया है। प्रार्थना पत्र में कहा कि इस प्रकरण में कोई मेरिट नहीं है, इस कारण राज्य सरकार इसे वापस लेना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेने की अनुमति मांगी गई है। अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा के अनुसार इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि क्या वह मामले को जारी रखना चाहती है, जिस पर जवाब के लिए राज्य सरकार ने कोर्ट से समय मांगा था।अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा ने बताया कि रिकॉर्ड और मामले के तथ्यों व परिस्थितियों की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि मैरिट पर मामला सुप्रीम कोर्ट में चलने लायक नहीं है। इस कारण इसे आगे बढ़ाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इन परिस्थितयों में न्याय हित में सुप्रीम कोर्ट का समय बचाने के लिए मामला वापस लेने का निर्णय किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के फोन टैपिंग मामले में 25 मार्च 2021 को गजेन्द्र सिंह शेखावत की एफआईआर दर्ज की। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 409 व 120 बी, भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 26 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 72 और 72ए के तहत आरोप लगाए गए। इसके खिलाफ राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत सुप्रीम कोर्ट में दावा पेश किया, जिसमें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। दावे में कहा था कि इस फोन टैपिंग प्रकरण में केवल राजस्थान राज्य को ही एफआईआर दर्ज का अधिकार है। दिल्ली पुलिस को जांच करने का अधिकार नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચોરીના ગુન્હામાં સંડોવાયેલ છેલ્લા ૩ વર્ષથી નાસતા કરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી જેસાવાડા પોલીસ
ચોરીના ગુન્હામાં સંડોવાયેલ છેલ્લા ૩ વર્ષથી નાસતા કરતા આરોપીને ઝડપી પાડતી જેસાવાડા પોલીસ
AIMIM चीफ Owaisi ने Amit shah को लेकर कहा-हम किसी के बाप से नहीं डरते | Aaj Tak | Latest News
AIMIM चीफ Owaisi ने Amit shah को लेकर कहा-हम किसी के बाप से नहीं डरते | Aaj Tak | Latest News
ડીસામાં ફટાકડા ફેક્ટરી બ્લાસ્ટ કેસની તપાસ શરૂ કરાઇ
ડીસામાં ગેરકાયદેસર ફટાકડા ફેક્ટરીમાં થયેલા બ્લાસ્ટ કેસમાં પોલીસે આરોપીઓના રિમાન્ડ મેળવ્યા બાદ આજે...
પોરબંદર કસ્ટમ વિભાગના કાર્યક્ષેત્રમાં હેન્ડશેક ઑફ હોપ શીર્ષક હેઠળ કાર્યક્રમ યોજાયો
કસ્ટમ્સ પ્રિવેંટિવ હેડક્વાર્ટર્સ જામનગર દ્વારા 'આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ' ઉજવણી અંતર્ગત પોરબંદર...
નવા સૂરજદેવળ, દેવસર ખાતે ૧૦૦૮ વિદ્યાર્થીઓએ સૂર્ય નમસ્કાર કર્યાં: સૂર્ય યજ્ઞના દિવ્ય દર્શન થયા
ગુજરાત રાજ્ય યોગ બોર્ડ અને સુરેન્દ્રનગર જીલ્લા પ્રાથમિક શિક્ષક સંઘ તેમજ ચોટીલા / થાન પ્રાથમિક...