बायतू विधायक हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा. लेटर में बताया कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का अधिकार है, इसलिए इस मामले को संवेदनशीलता से संज्ञान में लिया जाए. हरीश चौधरी जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं. शनिवार (20 जुलाई) को राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी सीएम भजनलाल शर्मा को खून से पत्र लिखा था. नची के प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप परिहार ने कहा कि ये लाल रंग इंकलाब और आह्वान को है. बीजेपी को लाल रंग पसंद है. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को छात्रों पर लाठियां चलाई गईं. छात्रों के सिर फूटे और हाथ टूटे. अब छात्र अपने खून से सीएम को लेटर लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेंगे. निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने छात्र संघ चुनाव की मांग की है. निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव होने बेहद ज़रूरी है. छात्र संघ चुनाव की वजह से ही हम जैसे युवा आज प्रदेश की राजनीति में आम आदमी की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. सरकार को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए. राजस्थान विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज जैसे कदम निंदनीय है. युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफ़ारिशों के अनुरूप प्रदेश में छात्र संघ चुनाव करवाए जाते रहे हैं. पहले 2006 से लेकर 2010 के बीच छात्र संघ चुनाव स्थगित किए गए थे. 2021 और 2022 में भी छात्र संघ चुनाव कोरोना महामारी की वजह से नहीं हुए थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ताजमहल देखकर मालदीव के राष्ट्रपति की पत्नी का सवाल:पूछा- इसे बनाने वाले कहां रहते हैं
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मंगलवार को ताजमहल देखने आगरा पहुंचे। उन्होंने ताजमहल का...
ઝાલોદ વિભાગના એએસપીના સમર્થનમાં ઉમટયો જનસેલાબ
ઝાલોદ વિભાગના એએસપીના સમર્થનમાં ઉમટયો જનસેલાબ.
સ્થાનિક લોકો તેમજ આદિવાસી સમાજ દ્વારા...
બાબરામાં આવેલ જવેલર્સની દુકાનમાંથી સોનાના દાગીનાની ચોરી કરનાર એક મહિલા સહિત ત્રણ ઇસમોને ચોરાયેલ દાગીના સહિત ૨૦૩૫૯૦/- ના મુદામાલ સાથે ઝડપી પાડતી. પોલીસ.
બાબરામાં આવેલ જવેલર્સની દુકાનમાંથી સોનાના દાગીનાની ચોરી કરનાર એક મહિલા સહિત ત્રણ ઇસમોને ચોરાયેલ...
US Market Under Tension Reasons LIVE | PCE आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजार से क्यों ऐसे संकेत?
US Market Under Tension Reasons LIVE | PCE आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजार से क्यों ऐसे संकेत?
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News
Experts’ Morning Top Calls: आज के सत्र से पहले इन Stocks पर Experts Bullish | Business News