राजस्थान विधानसभा में बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की ओर से 'ठाकुर के कुआं' कविता पढ़े जाने पर जाट और राजपूत समाज के नेता आमने-सामने हैं. कांग्रेस विधायक के इस विरोध पर रविंद्र सिंह भाटी और बीजेपी के विधायकों ने भी सदन में विरोध जताया था. वहीं, अब चौधरी की ही पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी रिएक्शन दिया है. जिसमें उन्होंने राजपूत समाज के बलिदान को याद दिलाते हुए बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टी के नेताओं को ऐसी राजनीति नहीं करने की हिदायत दे डाली. सदन में दिए गए इस बयान को लेकर अब सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी जा रही है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी हरीश चौधरी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए हरीश चौधरी ने ठाकुरों को षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हरीश चौधरी ने सोची समझती साजिश के तहत ऐसा बयान दिया है, लेकिन उनके इस बयान से दो समाज के बीच द्वेष पैदा हो रहा है. शीला शेखावत ने कहा "जहां दो समाज को एक जाजम पर बैठने की बात आती है तो ऐसे राजनेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे बयान देते हैं." हरीश चौधरी के साथ उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में राजपूत समाज के भी कई नेता है, लेकिन उन्होंने हरीश चौधरी की टिप्पणी पर कुछ भी नहीं बोला, जो बताता है कि समाज से पहले उनका वोट बैंक जरूरी है. ऐसे नेताओं से समाज सावधान रहे. कार्यकारी अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि हरीश चौधरी माफी मांग ले अन्यथा अंजाम बुरा होगा और करणी सेना सड़कों पर आंदोलन करेंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान महिला मंडळ तर्फे मजदुर महिला कामगारांना छत्र्या वाटप करण्यात आले.
सिध्देश्वर मठपती
धर्माबाद प्रतिनिधी:
धर्माबाद शहरातील राजस्थान महिला मंडळ...
मतगणना के रुझानों को देखकर विपक्ष की आई पहली प्रतिक्रिया,कहा-देश चाहता है राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. समाचार लिखे जाने तक रुझानों में भाजपा-एनडीए 296 और...
মৰাণত প্ৰশাসনৰ নিৰ্দেশ অমান্য কৰি চলিছে অবৈধ লটাৰী
মৰাণত প্ৰশাসনৰ নিৰ্দেশ অমান্য কৰি চলিছে অবৈধ লটাৰী
चारे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बुझाई: बड़ा हादसा टला, पास में था 200 बीघा गेहूं का खेत
दीगोद क्षेत्र के कोटसुआं में शनिवार दिन में अग्निजनित बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां चार बीघा...
ऊर्जा मंत्री नागर की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई के निस्तारण हेतु उपखंड स्तरीय बैठक आयोजित
कोटा(बीएम राठौर). सांगोद उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा ने मंत्री हीरालाल नागर की उपखंड सांगोद और...