राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में हमने बहुमत के साथ सरकार बनाई है. लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को 49.24% वोट मिले है. बीजेपी को कांग्रेस से 12% ज्यादा वोट मिले. कांग्रेस, अन्य पार्टियों और इंडिया गठबंधन की वजह से हमें कुछ सीटों पर नुकसान हुआ है, लेकिन मैं सोचता हूं कि पहली बार प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर नेशनल हाइवे तक, रेलवे से लेकर मेडिकल कॉलेज, पासपोर्ट ऑफिस से लेकर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, शौचालय आवास से लेकर किसान सम्मान निधि अनेक ऐसी योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी के राज में मिला है.सीपी जोशी ने कहा कि देश में पहली बार ट्राइबल मंत्रालय भी भारतीय जनता पार्टी के शासन में मिला है. सरपंच, प्रधान और प्रमुख को अधिकार भी बीजेपी के शासन में मिले हैं. टीएसपी की सुविधाएं भी बीजेपी के शासन में मिली है. हर घर में बिजली का क्नेकशन भी बीजेपी के शासन में मिला है. इसलिए हम अपने काम के बलबूते बीजेपी का और विस्तार करेंगे. डूंगरपुर में जिला कार्यसमिति बैठक की आयोजना किया गया. इस बैठक में राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने संगठनात्मक व आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की.इस बैठक में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया , लोकसभा सांसद मन्ना लाल रावत, वरिष्ठ नेता विधायक श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम, अनिता कटारा, जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, मानशंकर निनामा, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, विधायक शंकर डेचा, कैलाश मीणा समेत जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं इस दौरान सीपी जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डूंगरपुर में पौधारोपण भी किया.इसके अलावा शनिवार को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर देहात जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए भी पहुंचे. यहां भी उन्होंने पौधारोपण किया और बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्काऊट्स & गाईड्स फेलोशिपच्या वतीने विविध ठिकाणी वृक्षारोपणविविध प्रजातीच्या वृक्षांचे केले
स्काऊट्स & गाईड्स फेलोशिपच्या वतीने विविध ठिकाणी वृक्षारोपणविविध प्रजातीच्या वृक्षांचे केले
Himachal Landslide: "कोई हताहत नहीं, प्रशासन ने समय रहते खाली करा दी थी Building"- Himachal DGP
Himachal Landslide: "कोई हताहत नहीं, प्रशासन ने समय रहते खाली करा दी थी Building"- Himachal DGP
શિક્ષકે બાળકને ઢોર માર મારતા સાથળના ભાગમાં ઇજાઓ થતાં ચકચાર મચી / સબંધ ભારત ન્યૂઝ
શિક્ષકે બાળકને ઢોર માર મારતા સાથળના ભાગમાં ઇજાઓ થતાં ચકચાર મચી / સબંધ ભારત ન્યૂઝ
પાલીતાણા લમ્પી વાયરસને લઈને રસીકરણ કાર્યક્રમ કરવામાં આવ્યો
પાલીતાણા લમ્પી વાયરસને લઈને રસીકરણ કાર્યક્રમ કરવામાં આવ્યો
हाडौती मे पर्यटन को बढावा देने मे होटल व्यवसायियो को संगठित होने की आवश्यकता-माहेश्वरी
बून्दी। होटल फेडरेशन आॅफ राजस्थान कोटा संभाग की बैठक हरियाली रिजॉर्ट मे कोटा संभाग अध्यक्ष अशोक...