लखनऊ। राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक नगरी काकोरी के वी.एन उत्सव लाॅन में शुक्रवार को हिंदू जन सेवा समिति का 10वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत पर्यावरण शैक्षिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ललित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के द्वारा विगत 10 वर्षों से 'नर सेवा नारायण सेवा' के तहत निरंतर किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों का व्याख्यान किया गया, इसके साथ ही संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार को किए जा रहे साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन यात्रा व मेडिकल कैंप और संगठन विस्तार की बात रखी गई।
स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं का सामान भी किया गया। इस कार्यक्रम में रमाकांत गुप्ता, अमरकांत गुप्ता, रवि पांडे, समिति अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता ,संजीव सिंह ,आदित्य शर्मा, महीन गुप्ता ,पवन द्विवेदी ,सागर राजपूत ,सुनील यादव ,शिवम गुप्ता अनुराग गुप्ता ,सनी राठौर , ललित यादव,मनोज गुप्ता ,सरवन वर्मा ,महेंद्र प्रताप सिंह ,विशाल गुप्ता, विशाल सैनी, रोहित शर्मा, आनंद साहू, प्रधान ज्योति प्रकाश यादव, नंदकुमार राजपूत, जितेंद्र निगम वीरेंद्र पाल यादव, कृष्ण चंद्र गुप्ता, रामदीन यादव, राहुल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे l