प्रदेश में इन दिनों सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है. इसको लेकर कांग्रेस ही नहीं बल्कि पार्टी के अग्रिम संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली संसद घेराव किया गया, तो वहीं आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी भी है. ऐसे में साथ-साथ संगठन के निष्क्रिय लोगों की भी पहचान की जा रही है. खबर है कि जल्द ही संगठन में भी कई बड़े बदलाव किए जाने की संभावनाएं बताई है. बीते दिनों निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर बैठक भी बुलाई गई थी. जिसमें सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद बहुत जल्द संगठन में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. इसको लेकर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद को जिलावर रिपोर्ट सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वाले और निष्क्रिय पदाधिकारियों के बारे में जमीनी स्तर से फीडबैक लिया गया है. ऐसे में नेगेटिव फीडबैक वाले पदाधिकारियों को जल्द हटाया जा सकता है. प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि बहुत जल्द संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे. इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, महासचिव स्तर के पदाधिकारियों को बदला जाएगा. पूनिया ने बताया कि इसको लेकर बहुत जल्द नई सूची आने वाली है. सूत्रों की माने तो जयपुर शहर की आठ विधानसभा क्षेत्र में से पांच विधानसभा अध्यक्षों को बदल जाना तय है. हालांकि पदाधिकारियों का कहना है कि हम चुनाव जीतकर आए हैं हमें हटाया नहीं जा सकता.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વલભીપુર તાલુકાના રામપુર પ્લોટ ગામને અલગ ગ્રામ પંચાયતનો દરજ્જો મળ્યો
વલભીપુર તાલુકાના રામપુર પ્લોટ ગામને અલગ ગ્રામ પંચાયતનો દરજ્જો મળ્યો
'लॉरेंस का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को देंगे 1.11 करोड़':क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष बोले-सुरक्षा की भी जिम्मेदारी
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले...
પાલનપુરના પોલીસ પરેડ ગ્રાઉન્ડમાં આગામી 31મી ઓગષ્ટના રોજ યોજાશે "વીરાંજલિ કાર્યક્રમ"
પાલનપુરના પોલીસ પરેડ ગ્રાઉન્ડમાં આગામી 31મી ઓગષ્ટના રોજ યોજાશે "વીરાંજલિ કાર્યક્રમ"
સુરત મહાનગરપાલિકા દ્વારા બધીરીમન બાળકોનો બાળમેળાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું.
સુરત મહાનગરપાલિકા દ્વારા બધીરીમન બાળકોનો બાળમેળાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું.