राजस्थान के सांचौर में फर्जी आधार कार्ड केस की जांच के लिए जल्द ही सीबीआई की एंट्री हो सकती है। साथ ही ई-मित्र संचालकों की जांच के लिए भजनलाल सरकार प्रदेशभर में स्पेशल स्पेशल ऑपरेशन की तैयारी कर रही है। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान ससंदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने यह जानकारी दी। मंत्री पटेल ने कहा कि फर्जी आधार कार्ड मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान शनिवार को कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने फर्जी आधार कार्ड का मसला उठाते हुए कहा कि फर्जी फोटो और फिंगर प्रिंट्स लगाकर आधार कार्ड तैयार किए जा रहे है। फिंगर प्रिंट्स के लिए स्कूली बच्चों को 200-200 रुपए देकर आधार तैयार किया जाता है। ऐसे में सीमावर्ती इलाकों में लगे सभी आधार कार्ड सेंटरों की जांच करवाई जाएं। साथ ही प्रदेश सरकार इसके लिए अलग से टीम का गठन करें। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ऐसे ई-मित्र संचालक जो फर्जी आधार कार्ड बना रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा में कहा कि फर्जी आधार मामले की सीबीआई जांच के लिए 28 जून को केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। ई-मित्र संचालकों की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया जाएगा।भविष्य में यह ना हो इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। फर्जी आधार कार्ड मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेशभर में आधार कार्ड बनाने वाले ई-मित्रों की जांच होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा न कसी कमर, SP नेता Rajpal Kashyap ने क्या कहा?
Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा न कसी कमर, SP नेता Rajpal Kashyap ने क्या कहा?
Karnataka: BJP हाईकमान को जगदीश शेट्टार का अल्टीमेटम आज होगा समाप्त, क्या टिकट के लिए बगावत करेंगे पूर्व CM?
Karnataka Assembly Election 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक ओर कांग्रेस ने...
इन यूजर्स को बदला हुआ नजर आएगा WhatsApp, ऐप आइकन और ग्रीन कलर में दिखेगा नया बदलाव
WhatsApp New Update मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके...
১৯২২ চনতে প্ৰতিস্থা হোৱা ভগামুৰ বৰনামঘৰৰ শতবৰ্ষ সমাৰোহ উপলক্ষে ভাগৱত আৰু।সাংস্কৃতিক শোভাযাত্ৰা বাহিৰ।
কোটোহা ভগামূৰত ভগামূৰ বৰনামঘৰৰ শতবৰ্ষ সমাৰোহ খনি ২ফেব্ৰুৱাৰীৰ পৰা তিনিদিনীয়া বৰ্ণাঢ্য কাৰ্য্য...