असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी वर्ष 2041 तक बहुसंख्यक हो जाएगी। उनका कहना है कि असम में मुसलमानों की आबादी हर दस साल में करीब तीस प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सांख्यिकीय नमूनों के आधार पर असम में मुसलमानों की आबादी अब चालीस प्रतिशत हो गई है। सीमावर्ती राज्य असम वर्ष 2041 तक मुस्लिम बहुसंख्यक प्रदेश हो जाएगा। यह वास्तविकता है और इसे कोई अब रोक नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में हिंदुओं की आबादी हर दस साल में मात्र 16 प्रतिशत ही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मुस्लिम समुदाय की बेतहाशा बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। असम के मुख्यमंत्री ने तंज के अंदाज में कहा, 'मुसलमानों की आबादी को काबू में करने में कांग्रेस ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर राहुल गांधी जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड अंबेसडर बन जाएं तो लक्ष्य हासिल हो जाएगा, क्योंकि पूरा समुदाय केवल उन्हीं की सुनता है।' सरमा ने कहा कि राज्य सरकार का बाल विवाह को रोकने का मिशन ना सिर्फ सामाजिक बदलाव लाया है, बल्कि बच्चियों के जीवन को स्वस्थ बनाया है। इससे पहले गुरुवार को असम सरकार ने बाल विवाह को रोकने और समान रूप से शादी व तलाक के पंजीकरण के लिए 'असम मुस्लिम मैरिजेस एंड डायवोर्स रेजिस्ट्रेशन एक्ट, 1935' को हटाने का फैसला किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मियां साहब से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे।
-चुनौतियों का सामना करें-मियां साहब
गोरखपुर/विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी इमामबाड़ा इस्टेट...
Chandrayaan-3 all updates LIVE: चंद्रयान-3 ने की पहली सीढ़ी पर, देखें कहां तक पहुंचा | Mission Moon
Chandrayaan-3 all updates LIVE: चंद्रयान-3 ने की पहली सीढ़ी पर, देखें कहां तक पहुंचा | Mission Moon
मारुति ऑल्टो K10, सेलेरियो और एस-प्रेसो के ड्रीम एडिशन जल्द होंगे लॉन्च, जानिए क्या होगी खासियत
ड्रीम सीरीज एडिशन में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट स्क्रीन रिवर्स पार्किंग कैमरा और...
Aishwarya Rai Bachchan ने अपनी बेटी Aaradhya Bachchan और मां के साथ कुछ यूं मनाया Birthday
Aishwarya Rai Bachchan ने अपनी बेटी Aaradhya Bachchan और मां के साथ कुछ यूं मनाया Birthday
MCN NEWS | वैजापुरात महात्मा ज्योतिबा फुले यांना अभिवादन
MCN NEWS | वैजापुरात महात्मा ज्योतिबा फुले यांना अभिवादन