विधानसभा में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान विधायक हरीश चौधरी ने बजट की तुलना ‘ठाकुर का कुआं’ कविता से की, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। चौधरी ने कहा कि-कवि ओमप्रकाश वाल्मीकि ने ‘ठाकुर का कुआं’ कविता के जरिए भेदभाव का दर्द बयां किया। वही दर्द इस बजट को पढ़कर महसूस हो रहा है। बार-बार ठाकुर शब्द उपयोग करने से भाजपा और कई निर्दलीय विधायकों ने विरोध किया। उन्होंने चौधरी पर जातिवाद फैलाने और एक वर्ग को आहत करने का आरोप लगाया। निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और चौधरी के बीच नोंकझोंक की स्थिति भी बनी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हम सब एक हैं, किसी को आहत करने वाली टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चौधरी किसी को ठेस नहीं पहुंचा सकते। उन्होंने इसे कार्यवाही से हटाने की मांग की, जिस पर सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि जो सदन के अनुकूल नहीं होगा उसे कार्यवाही से निकाल दिया जाएगा। हरीश चौधरी ने इसका यह कहते हुए विरोध किया कि, यह आवाज पिछड़ों के लिए है। आप सब इकठ्ठे हो जाएं तो भी दबा नहीं सकते। हम आरक्षण के नाम पर दर्द बयां करते हैं तो हंसी उड़ाई जाती है। 80 फीसदी संसाधन ऊंची जातियों के पास है। पिछड़ों के पास क्या है। नौकरियों में रोस्टर के नाम पर खेल किया जाता है। भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा व अन्य विधायकों ने हरीश चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि, ये रिफाइनरी खा गए। उस एरिया में जाकर देखें, किसी पर उंगली उठाने से क्या होता है। सब जानते हैं पूरे बाड़मेर को लूट लिया। आदिवासी को कह रहे ठाकुर हैं। यह सहन नहीं होगा, नहीं सहेगा राजस्थान, नहीं सहेगा एससी-एसटी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छात्रों के लिए खुशखबरी ! 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5 और 8 के बोर्ड छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल...
Prime Minister Narendra Modi Live from Vidyanagar, Anand
Prime Minister Narendra Modi Live from Vidyanagar, Anand
भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस का मालिया-मियाणा, गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस का सामाख्याली एवं गांधीधाम-नागरकोविल एक्सप्रेस ट्रेन का भचाउ स्टेशन पर ठहराव इस रूट की पांच ट्रेन की खास जानकारी sms news पर
माननीय सांसद श्री विनोद एल. चावड़ा एवं माननीय राज्यमंत्री एवं विधायक मोरबी श्री बृजेश मेरजा एवं...
ઘારી મા પીજીવીસીએલની ઘોર બેદરકારી આવી સામે
ઘારી મા પીજીવીસીએલની ઘોર બેદરકારી આવી સામે
अमराईपुरा येथे टोळीयुद्ध करणाऱ्या चौघांना अटक ; अवधुतवाडी पोलिसांची कारवाई
यवतमाळ : येथील दत्त चौक परिसरातील अमराईपुऱ्यात टोळीयूद्घाची घटना घडली होती. याप्रकरणी अवधूतवाडी...