बूंदी। सीएमएचओ डॉ. ओ पी सामर ने गुरुवार को संजय नगर स्थित जनता क्लिनिक का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को जाँचा। सीएमएचओ डॉ. सामर निरीक्षण के दौरान स्टाफ को पाबंद किया कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए और इसमें कोई कोताही या लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. सामर ने जनता क्लिनिक के निर्माणाधीन कार्य की प्रगति और गुणववता की जाँच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉफ की उपस्थिति की भी गंभीरता से जाँच की और जनता क्लिनिक में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जाँच की। जनता क्लिनिक के निरीक्षण के बाद उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजत गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। यहां चिकित्सा प्रभारी, पीएमएम एवं नर्सिंग कर्मियों को व्यवस्था सुधारने, सफाई व्यवस्था सुचारू रखने और सभी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि यदि वांछित प्रगति नहीं हुई तो आगामी निरीक्षण के दौरान सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, जांच योजना, मौसमी बीमारियों, टीबी, दस्त रोकथाम अभियान केम्पन सहित अन्य कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट देखी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. कमलेश शर्मा भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા ભાજપ ઉમેદવાર પ્રવીણભાઈ માળીએ ડીસા બેઠક પરથી વિશાળ જનસભા સાથે પ્રાત કચેરી ખાતે નોંધાવી
ડીસા ભાજપ ઉમેદવાર પ્રવીણભાઈ માળીએ ડીસા બેઠક પરથી વિશાળ જનસભા સાથે પ્રાત કચેરી ખાતે નોંધાવી
নাম্বাৰপাৰাত আধাৰ কাৰ্ডৰ কেন্দ্ৰ লৈ প্ৰচণ্ড মাৰপিট ।
বঙাইগাঁও জিলাৰ সৃজনগ্ৰাম ৰাজহ চক্ৰৰ অন্তগৰ্ত নাম্বাৰপাৰাত আধাৰ কাৰ্ডৰ কেন্দ্ৰ কৰি প্ৰচণ্ড মাৰপিটৰ...
Rahul Gandhi In USA: अमेरिका में राहुल गांधी बोले- संविधान पर हमला स्वीकार नहीं... | Aaj Tak News
Rahul Gandhi In USA: अमेरिका में राहुल गांधी बोले- संविधान पर हमला स्वीकार नहीं... | Aaj Tak News
મહુવા:99 વિધાનસભા ચૂંટણી મા ફરજ બજાવતા કર્મચારી ઓને બેલેટ પેપર વડે મતદાન કરવા સુવિધા ઉપલબ્ધ કરાઈ
મહુવા:99 વિધાનસભા ચૂંટણી મા ફરજ બજાવતા કર્મચારી ઓને બેલેટ પેપર વડે મતદાન કરવા સુવિધા ઉપલબ્ધ કરાઈ