कुछ समय पहले प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को लेकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कड़ा एक्शन लिया। इससे संपर्क में आए राजद के नेताओं पर कार्रवाई शुरू की। अब इस तरह की कार्रवाई क्या दूसरे दलों को भी करना पड़ेगा? ऐसा इसलिए कि अब प्रशांत किशोर ने चुनाव में उतरने का खुला एलान कर दिया है। जन सुराज अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मधेपुरा में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज अभियान को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने घोषणा की है कि मैं इस दल का नेता नहीं हूं। हम पहले नेताओं और राजनीतिक दलों को सलाह देते थे कि किस तरह से संगठित हों, किस तरह से चुनाव अभियान चलाया जाए। वही काम अब 2 अक्टूबर को बनने वाले जन सुराज के लिए करेंगे। न्होंने मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर चिंता जाहिर की। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मुकेश सहनी के पिता की जिस तरह निर्मम हत्या हुई है वह काफी दुखद है। पूरे राज्य में लोगों ने इस पर टिप्पणी की है, मैं भी अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। मेरी मुकेश सहनी से फोन पर बात हुई है और मेरे उनसे मित्रवत संबंध भी हैं। किसी भी इंसान के परिवार वालों के साथ ऐसे दुर्दांत घटना हो जाए ये काफी परेशान करने वाला होता है। आज बिहार के समाज में व्यापक स्तर पर जिस तरीके से अपराधियों का जंगलराज बढ़ता जा रहा है यह काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यही नीतीश कुमार हैं जिन्हें लोगों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने का श्रेय दिया था। बिहार में कानून-व्यवस्था 2017-18 से बिगड़ना शुरू हुआ है। कानून-व्यवस्था खराब होने का सबसे बड़ा कारण शराबबंदी रहा है। बिहार में जब शराबबंदी लागू किया गया तो उसका परिणाम ये हुआ कि सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने वाले प्रशासन का आधा से ज्यादा समय शराबबंदी पर चला गया। आज शराब मंगाने, छिपाने और कमाने में इस्तमाल हो रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Shareholders को डिविडेंड राशि देगी Meta, देखें टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी खबरें
Shareholders को डिविडेंड राशि देगी Meta, देखें टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी खबरें
ಮಣಿಪುರ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ NHM ನೌಕರರನ್ನು ಖಾಯಂ ಮಾಡಿದಂತೆ ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿಯೂ NHM ಒಳಗುತ್ತಿಗೆ ನೌಕರರನ್ನು ಖಾಯಂ ಮಾಡಬೇಕೆಂದು ಶಾವುರಾಜ್ ಸಂಗಣ್ಣ ಅವರು ಒತ್ತಾಯಿಸಿದರು.
ಜುಲೈ 25, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ 'ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಆರೋಗ್ಯ ಮತ್ತು ಕುಟುಂಬ ಕಲ್ಯಾಣ ಇಲಾಖೆಯ...
સહકાર ભારતી પંચમહાલની કાલોલ શાખા દ્વારા મતદાન અંગે ની પ્રતિજ્ઞા લેવડાવી
સહકાર ભારતી પંચમહાલની કાલોલ શાખા દ્વારા કાલોલ ની વિવિધ સંસ્થાઓ મા કર્મચારીઓ તેમજ ડિરેક્ટરો,...
તળાજાના ડુંગર ઉપર આવેલ ખોડીયાર મંદિરમાંથી અડધા લાખના માલમત્તાની ચોરી? કેવી રીતે?જુઓ
તળાજાના ડુંગર ઉપર આવેલ ખોડીયાર મંદિરમાંથી અડધા લાખના માલમત્તાની ચોરી? કેવી રીતે?જુઓ
US Inflation Data Impact LIVE Check | Morning Business News: क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल?
US Inflation Data Impact LIVE Check | Morning Business News: क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल?