कोटा. जिले के कनवास क्षेत्र में धुलेट कस्बे में लगभग दो सौ घरों के बाशिंदे पिछले सात-आठ दिनों से बूंद बूंद पीने के पानी को तरस रहे है। ग्रामीणों ने बताया की धुलेट कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा दो पानी की टंकियों से जलापूर्ति होती है। वहीं एक टंकी में जलापूर्ति वाला नलकूप सुख जाने से आधे कस्बे में जलापूर्ति वंचित है। जलदाय विभाग ने कस्बे में बस स्टेंड पर एक नलकूप लगाया हुआ है लेकिन उसका कनेक्शन भी नियमित जलापूर्ति वाले क्षेत्र में ही किया जा रहा है। बरसाती पानी पर निर्भर- बारिश होने पर कस्बेवासी बर्तन लेकर घरों से बाहर निकलकर छतों के मोखों व छतों की नालियों से गिरने वाले पानी को सहेज कर नहाने व कपड़े धोने के लिए काम में ले रहे है। इसके अलावा एक दो किलोमीटर खेतों पर जाकर पीने का पानी ला रहे है। दो दिन से बरसात नही होने के कारण वापस नहाने धोने के पानी की कमी हो गई है। कस्बेवासियों ने समस्या को देखते हुए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गौड़ ने बताया की पिछले साथ आठ दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं तीन दिन में जलापूर्ति सुचारू नहीं होने पर कस्बेवासियों द्वारा कनवास उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અરવલ્લી : જીવ્યાંગ ભાઈબહેનો માટે સ્નેહમિલન સંભારમ તથા મતદાન જાગૃતિ નો કાર્યક્રમ યોજાયો.
અરવલ્લી : જીવ્યાંગ ભાઈબહેનો માટે સ્નેહમિલન સંભારમ તથા મતદાન જાગૃતિ નો કાર્યક્રમ યોજાયો.
Delhi | થી રૂ . 56 કરોડના 8 કિલો હેરોઈનના જથ્થા સાથે Afghani | ઇસમ ને પકડી પાડતી ગુજરાત ATS |
Delhi | થી રૂ . 56 કરોડના 8 કિલો હેરોઈનના જથ્થા સાથે Afghani | ઇસમ ને પકડી પાડતી ગુજરાત ATS |
Vivo V30 Series: आज लॉन्च होगी वीवो की ये खास सीरीज, इन खूबियों के साथ आएंगे डिवाइस
आज यानी 7 मार्च को वीवो अपनी लेटेस्ट स्मार्ट फोन सीरीज यानी Vivo V30 को लॉन्च करने की तैयारी में...
नगर पालिका सांगोद की साधारण बैठक का आयोजन, भूमि आवंटन को लेकर हुई चर्चा
कोटा(बीएम राठौर). नगर पालिका मण्डल सांगोद की साधारण बैंठक कविता गहलोत अध्यक्ष नगर पालिका...
पुणे जिल्ह्यात किरकोळ कारणावरुन तुफान राडा करत घडली ही दुर्दैवी घटना...
पुणे: पुण्यात चक्क फटाके लावण्यावरुन २ शेजाऱ्यांमध्ये तुफान राडा झाला आहे. फटाके लावण्यावरून २...