आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी। हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने 'हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल' का नारा दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर | Jammu Kashmir
Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर | Jammu Kashmir
খৰগপুৰ IIT ত অধ্যয়নৰত তিনিচুকীয়াৰ ফাইজুৰ ৰহমানৰ ৰহস্যজনক মৃত্যু
খৰগপুৰ IIT ত অধ্যয়নৰত তিনিচুকীয়াৰ ফাইজুৰ ৰহমানৰ ৰহস্যজনক মৃত্যুত সৃষ্টি হৈছে তীব্ৰ চাঞ্চল্যৰ ৷
US Election 2024: चुनाव से ठीक पहले सर्वे ने चौंकाया, ट्रंप और कमला हैरिस में से किसका पलड़ा भारी?
वॉशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक...
સુબ્રમણ્યમ સ્વામીએ કહ્યું- પહેલા જનતા પાર્ટી અને બાદમાં બીજેપી સંસદીય બોર્ડના સભ્યોને ચૂંટવા માટે ચૂંટણી થતી, પાર્ટીનું બંધારણ આ જ કહે છે, હવે બધુ મોદી કરે છે
ભારતીય જનતા પાર્ટીએ 17 ઓગસ્ટે તેના સંસદીય બોર્ડ અને કેન્દ્રીય ચૂંટણી સમિતિની જાહેરાત કરી હતી....
હારીજ ગેલેક્સી હોટલ ખાતે પૂર્વ ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસ સમિતિના મંત્રી દ્વારા જનરલ નોલેજ બુક નું વિતરણ કરવમાં આવ્યું
આજરોજ હારીજ ગેલેક્સી હોટલ ખાતે પૂર્વ ગુજરાત પ્રદેશ કોંગ્રેસ સમિતિના મંત્રી શ્રી ચેહુજી ઠાકોરના ના...