जम्मू संभाग के जिला डोडा के बाद कश्मीर के उत्तरी इलाके के जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हो गई है। गुरुवार को सीमांत क्षेत्र केरन में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। मौके पर सेना की 6 आरआर और पुलिस के एसओजी के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। यहां, जवानों ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई है। बादल छाए हुए हैं। इससे पहाड़ी इलाके धुंध से घिर जाते हैं। इसी बीच सुरक्षाबल आतंकियों से लोहा ले रहे हैं। उधर, डोडा में भी मुठभेड़ चल रही है। बिगड़े मौसम के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। डोडा में सोमवार से आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। डोडा में चार दिनों में ये तीसरी मुठभेड़ है, लेकिन अभी सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिल पाई है। घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और बिगड़ा हुआ मौसम सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है, लेकिन जवान डटे हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आतंकियों का सफाया किया जाएगा। रामबन-डोडा रेंज के डीआइजी श्रीधर पाटिल ने कहा कि ऑपरेशन अभी चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
...शेवटी ती एक आई आहे!आपल्या बाळाला मांडीवर घेऊन रिक्षा चालवते ही आई । Hpn Marathi News
...शेवटी ती एक आई आहे!आपल्या बाळाला मांडीवर घेऊन रिक्षा चालवते ही आई । Hpn Marathi News
28 वाँ प्रतिष्ठा दिवस का आयोजन
सोनारी प्रेस क्लब 18 अगस्त को अपना 28 वा प्रतिष्ठा दिवस मनाने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में 194...
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा कॉलेज में प्रनुशासक कक्ष एवं CCTV नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन....
आगरा: कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा बुधवार को आगरा कालेज, आगरा में प्रानुशासक कक्ष एवं...
आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ना अनिवार्य ? जानें सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने क्या कहा
आधार नंबर को वोटर लिस्ट से जोड़ना जरूरी है या नहीं इस पर चुनाव आयोग ने आज सुप्रीम कोर्ट में जवाब...
181 અભયમ મહિલા હેલ્પ લાઇનની પ્રશંસનીય કામગીરી,બાળક સહીત માતાને પ્રેમપૂર્વક સ્વીકારવા પતી સહિત સાસરિયાઓને સમંત કર્યા.
સમગ્ર બનાવની મળતી માહિતી મુજબ ઘોઘંબા તાલુકાના એક અંતરિયાળ ગામમાં રહેતા અને ચાર વર્ષનાં લગ્નજીવન...