केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को सीकर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बऊ धाम सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों के शासन में पीएम मोदी ने देश के आत्म सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा पिछली कांग्रेस सरकार अज्ञातवास में पूरे समय होटलों में बंद रही थी। कहा कि पीसीसी चीफ रहे पायलेट व मुख्यमंत्री रहे गहलोत के बीच मनमुटाव के चलते पूरे समय कांग्रेस सरकार होटलों में रही। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को चाहिए जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं उछालने चाहिए। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पूरे प्रदेश में पंचायती राज सहित अन्य चुनाव एक साथ करवाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा है कि देश हो या प्रदेश, बार-बार चुनाव होने पर विकास के कार्यों में बड़ी बाधाएं आ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में पंचायती राज के चुनाव में स्वयं को विश्वास नहीं था, इसलिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने टुकड़ों में चार साल तक चुनाव करवाए।शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के मन में यह डर था कि एक बार चुनाव कराने पर पार नहीं पड़ेगी। राजस्थान के 35 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब कांग्रेस को पंचायती राज के चुनाव में सत्ता में रहते हुए भी आधे से अधिक स्थानों पर अपने जिला प्रमुख नहीं बनवा पाई। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सीकर जिले में पेयजल का संकट जल्द दूर होगा। कहा कि पिछले 20 वर्षों से लंबित चल रहे हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल के समझौते को उन्होंने लागू करवाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ahmedabad शहेर मैं रखियाल विस्तारमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ नए मल्टी स्पेसियल, हॉस्पिटल का उद्घाटन
Ahmedabad शहेर मैं रखियाल विस्तारमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ नए मल्टी स्पेस्टलिट, हॉस्पिटल का...
Taarak Mehta.. के असित मोदी व सोहेल रमानी के खिलाफ मोनिका भदोरिया ने लगाया 'कुत्ते के जैसा ट्रीट करने' का आरोप
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी की भूमिका निभाने...
Manipur Violence: राष्ट्रपति से आज मिलेंगे मणिपुर से लौटे आईएनडीआईए के सांसद, ठोस कदम उठाने के लिए देंगे सुझाव
नई दिल्ली। संसद में जारी गतिरोध के बीच मणिपुर हिंसा का जायजा लेकर लौटे विपक्षी आईएनडीआईए...
T20 World Cupમાંથી ઓસ્ટ્રેલીયા બહાર, સેમિફાઇનલમાં અફઘાનિસ્તાનની એન્ટ્રી
T20 વર્લ્ડ કપ 2024માં સુપર 8 તબક્કાની છેલ્લી મેચ બાંગ્લાદેશ અને અફઘાનિસ્તાન વચ્ચે રમાઈ...
તારક મહેતા કા ઉલ્ટા ચશ્મા સીરીયલ ના કલાકારો એ કયા ગણપતિ બાપા ના દર્શન
તારક મહેતા કા ઉલ્ટા ચશ્મા સીરીયલ ના કલાકારો એ કયા ગણપતિ બાપા ના દર્શન