राजस्थान के पूर्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने सचिन पायलट की तारीफ करते हुए बिना नाम लिए पूर्व CM अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने फोन टैपिंग मामले में गहलोत और उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा का ऑडियो सामने आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा, "अगर फोन टैपिंग हुआ है तो यह अनैतिक है. जिस किसी व्यक्ति ने ये फोन टैप करा है वो नेतृत्व के योग्य नहीं है. अब सवाल ये उठता है कि अगर फोन टैपिंग हुई है तो किसने की ? इन दोनों सवाल पर निष्पक्ष इन्वेस्टिगेशन होना चाहिए." जब हरीश चौधरी से पूछा गया कि क्या सरकार बचाने के लिए फोन टैपिंग की गई ? इसके जवाब में हरीश चौधरी ने कहा कि सरकार बचाने के लिए कोई इस तरह का कुतर्क दे, तो ठीक नहीं है. हम नेहरू और गांधी के अनुयायी हैं. हम राहुल गांधी और खड़गे जी के अनुयायी हैं. कई सरकारें कुर्बान हैं. सरकारें बचाने के लिए या सरकारें चलाने के लिए इस तरह का कृत्य किसी भी तर्क से सही नहीं है. सचिन पायलट से नजदीकियां बढ़ने के सवाल पर हरीश चौधरी ने कहा कि जब में सांसद था, उस वक्त से सचिन पायलट से मेरे अच्छे संबंध है. चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने की चाह नहीं, वो तो मुद्दों की राजनीति करते आए हैं. उनका तो बस इतना था कि जो एमएलए और कार्यकर्ता हैं उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए. हरीश चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट में नेतृत्व की क्षमता है, काबिल हैं और उनकी काबिलियत को सलाम करता हूं. सचिन पायलट राजस्थान के भविष्य के निर्माण के लिए अपने आप को झोंक रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ashneer Grover's father Ashok Grover dies at 69, ex-Shark Tank judge shares post; Sunil Grover, RJ Anmol pay tributes
Ashneer Grover shared a post saying that his father Ashok Grover died on Tuesday. Sunil Grover...
स्वास्थ्य भवन में कैनवास और सेल्फी पाइंट का हुआ शुभारंभ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सीएमएचओ परिसर स्वास्थ्य भवन में कैनवास व सेल्फी पाइंट का...
બનાસકાંઠા: વાવ તાલુકાનું આ ગામ વર્ષોથી રોડ થી વંચિત..! સાંભળો શું કહી રહ્યા છે ગ્રામજનો| Banaskantha
બનાસકાંઠા: વાવ તાલુકાનું આ ગામ વર્ષોથી રોડ થી વંચિત..! સાંભળો શું કહી રહ્યા છે ગ્રામજનો| Banaskantha
नीति आयोग की बैठक में CM भजनलाल ने विकसित राजस्थान-2047 का रखा रोडमैप
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग...
Election 2024: Navneet Rana की 15 सेकेंड वाली चुनौती पर भड़के Owaisi, खूब सुनाया | Aaj Tak News
Election 2024: Navneet Rana की 15 सेकेंड वाली चुनौती पर भड़के Owaisi, खूब सुनाया | Aaj Tak News