बूंदी। बैरवा समाज जिला बूंदी की बैठक बायपास रोड स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर एवं महर्षि बालीनाथ छात्रावास प्रांगण में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बलकासा के पूर्व सरपंच गोबरी लाल बैरवा ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अखिल भारतीय बैरवा महासभा के विगत 3 साल की अधूरी केशबुक को तैयार कर समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहा, इस पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश फौजी ने एक माह के भीतर केशबुक तैयार कर समाज के सामने प्रस्तुत करने का भरोसा दिया। केशबुक तैयार करने के लिए वरिष्ठ अध्यापक प्रेम शंकर बिहानिया, सेवानिवृत व्याख्याता छोटू लाल मेहरा व ऑडिटर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चौथमल बड़ोदिया को लगाया गया। बैठक में आगामी भादवा सुदी दोज के संयोजक बैरवा युवा महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र बैरवा व छोटू लाल बैरवा रिटायर्ड व्याख्याता को सह संयोजक चुना गया। वही, छात्रावास के लिए तीन सदस्य समिति का गठन किया गया जिसमे रिटायर्ड व्याख्याता छोटू लाल बैरवा, किशन गोपाल बैरवा व जितेंद्र जारवाल को लिया गया। साथ ही भादवा दोज व निर्माण के लिए पांच सदस्य समिति गठित की जिसमे उपप्रधान रामहेत बैरवा, बाजड़ सरपंच नाथू लाल बैरवा, बद्री लाल बैरवा, भेरू लाल बैरवा व कांस्टेबल सुरेश बैरवा को लिया गया। बैठक का संचालन पूर्व जिला महामंत्री चौथमल बड़ोदिया ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश फौजी, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य देवलाल फौजी, राष्ट्रीय मंत्री लक्ष्मण बैरवा, प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग लाल आर्य, प्रांतीय प्रचार मंत्री हरजीलाल बैरवा, पूर्व जिला अध्यक्ष कालू लाल बैरवा, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री हजारी लाल बैरवा, महामंत्री मोहन लाल बैरवा, पूर्व महामंत्री राम प्रसाद बैरवा, पूर्व महामंत्री घांसी लाल बैरवा, बैरवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष बद्री लाल बैरवा, महामंत्री सुखदेव बैरवा, अखिल भारतीय बैरवा महासभा नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा लाल बैरवा, सचिव गिरिराज बैरवा, लाखेरी ब्लॉक अध्यक्ष बृज मोहन बैरवा, सचिव रामशंकर बड़ोदिया, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मन्ना लाल महाराज, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष नारायण बैरवा, अतिरिक्त महामंत्री नाथू लाल बैरवा, युवा महासभा जिलाध्यक्ष जय कुमार बैरवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम शंकर बैरवा, लादू लाल बैरवा,शंकर लाल बैरवा, नाथूलाल बैरवा, भारमल बैरवा, मांगी लाल बैरवा, सुरेश बैरवा, राजू लाल ठेकेदार, हरिराम जोनवाल, उमेश आर्य, दिनेश लोरतिया, दीपक जोनवाल, रामरतन बैरवा, बद्री लाल बैरवा, सहित समाज कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डिस्कॉम लाइनमैन की लापरवाही, 11हजार केवी विद्युत करंट की चपेट में आने से हेल्पर की मौत, परिजनो ने की ये डिमांड
बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के सिलोर गांव में 11हजार केवी विद्युत लाइन को शटडाउन कर काम रहा संविदा पर...
Poco M6 Plus 5G: 108MP कैमरा और 5030mAh बैटरी वाले फोन की आज लाइव होगी पहली सेल
पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Poco M6 Plus 5G फोन 1 अगस्त को लॉन्च किया था। आज यानी 5 अगस्त...
7th Phase Voting : Patna में Rabri Devi संग मतदान के लिए पहुंचे lalu Yadav | Lok sabha Election
7th Phase Voting : Patna में Rabri Devi संग मतदान के लिए पहुंचे lalu Yadav | Lok sabha Election
ભુજ સ્વામિનારાયણ મંદિરના સાંખ્યયોગી બહેનો
"હર ઘર તિરંગા" અભિયાનમાં જોડાશે : મંદિર પર શાનથી લહેરાવશે
ભુજ સ્વામિનારાયણ મંદિરના સાંખ્યયોગી બહેનો
"હર ઘર તિરંગા" અભિયાનમાં જોડાશે : મંદિર પર શાનથી...