संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सर्वदलीय बैठक 21 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के संसदीय सौध स्थित मुख्य समिति कक्ष में होगी। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू होगा। सत्र 12 अगस्त को समाप्त हो सकता है। सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के सदन के नेताओं की इस पारंपरिक बैठक में पहली बार नेता प्रतिपक्ष के रूप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं होगा। इसकी वजह बताई गई कि टीएमसी 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है। तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता डेरेक ओब्रायन ने रिजिजू को पत्र लिखकर बताया कि उनकी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से 21 जुलाई को बंगाल में हमारे 13 साथियों के सम्मान में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो 1993 में पुलिस की गोलीबारी में गैरकानूनी रूप से मारे गए थे। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह 12 अगस्त तक चल सकता है। बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद पहले संसद सत्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) ने हाल ही में नीट विवाद, मणिपुर की स्थिति और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया था। नारेबाजी और भारी हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई थी।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के दौरान भी दोनों सदनों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। विपक्ष ने इस दौरान भी जेकर हंगामा किया था। विपक्षी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की थी। लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के दौरान विपक्षी सांसदों ने मणिपुर पर बयान देने की मांग की थी, जबकि राज्यसभा में विपक्ष ने बहिर्गमन किया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Budget Cars with AMT: कम बजट में सिटी ड्राइविंग के लिए हिट हैं ये कारें, Punch से लेकर Exter तक शामिल
Budget Cars with AMT आज हम आपके लिए इंडियन मार्केट में मौजूद ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली...
IRCTC New Guidelines: रेल यात्रा के इन नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन में बैठने से पहले चेक करें नए रूल
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। New Guidelines For Railway Journey: भारत में आवागमन की सबसे...
एक्टर जॉन अब्राहम अपने फैंस के इस हरकत से हुए आगबबूला ,जड़ दिए थपड़
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जॉन अपने फैंस को कभी निराश नहीं...
असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा चराईपुंग थाना परिसर के आसपास स्वास्थ्य अभियान चला
असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा चराईपुंग थाना परिसर के आसपास स्वास्थ्य अभियान चला
જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારીએ લીધી મીડિયા સેન્ટરની મુલાકાત
*જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી અને કલેક્ટરશ્રી નૈમેષ દવેએ જિલ્લા માહિતી કચેરી- હિંમતનગર ખાતે આવેલા મીડિયા...