अजमेर के बहुचर्चित सिर तन से जुदा केस में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बरी कर दिया है। कोर्ट इस मामले में आगामी 12 जुलाई को अपना फैसला सुनाने वाली थी। लेकिन मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के बाद आज न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। मामले में अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। मामले में मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती सहित सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में लाया गया, जहां आज अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 4 की न्यायाधीश रितु मीणा ने फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती सहित अन्य सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। आरोपियों के वकील अजय वर्मा ने बताया कि न्यायालय ने किसी भी साक्ष्य को न्यायालय ने नहीं माना और आरोपियों को बरी करते हुए अपना फैसला सुनाया है। वहीं, अपर लोक अभियोजक गुलाम नजमी फारूकी ने बताया कि मामले को लेकर व पूरी कार्रवाई का अवलोकन करेंगे, उसके बाद वह उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे। अपर लोक अभियोजक गुलाम नजमी फारूकी ने बताया कि 17 जून 2022 को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के मुख्य निजाम गेट पर सिर तन से जुदा के नारे लगाए गए थे। मामले में कॉन्स्टेबल जयनारायण जाट ने दी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 17 जून को दोपहर तीन बजे उसकी ड्यूटी निजाम गेट पर थी। इसी दौरान कुछ खादिमों द्वारा गेट पर पूर्व से निर्धारित मौन जुलूस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए वहां भाषण दिया। इसके लिए रिक्शे पर लाउड स्पीकर लगाया। कॉन्स्टेबल ने रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान 2500-3000 व्यक्तियों की भीड़ दरगाह के सामने थी, जबकि गौहर चिश्ती को पूर्व में समझाइश दी गई थी।इसी दौरान भड़काऊ भाषण के साथ नारेबाजी की गई। ऐसे में उस पर धार्मिक स्थल से हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने और हत्या की अपील करने पर मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड सामने आया था, इस हत्याकांड में भी आरोपियों ने भी वायरल वीडियो में सिर तन से जुदा के नारे लगाए थे। आतंकी सोच के साथ दोनो हत्यारों ने टेलर कन्हैयालाल साहू की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। हालांकि, हत्यारों को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इससे पहले उन्होंने इस हत्याकांड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાપી સ્થિત પ્રમુખ ગ્રીન્સ સોસાયટીમાં કૃષ્ણ જન્મ ની ઉજવણી
વાપી સ્થિત પ્રમુખ ગ્રીન્સ સોસાયટીમાં કૃષ્ણ જન્મ ની ઉજવણી
Pan Aadhaar Link: कहीं बेकार तो नहीं हो गया आपका पैन कार्ड? 30 जून से पहले आधार से करा लें लिंक
Aadhaar-PAN Linking: आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड बहुत जरूरी दस्तावेज है। आपको कोई...
ঢকুৱাখনাৰ ব্লক কংগ্ৰেছৰ সম্পাদক ডিম্বেশ্বৰৰ পাতিৰৰ বিয়োগ
ঢকুৱাখনা ব্লক কংগ্ৰেছ সমিতিৰ এজন নিষ্ঠাবান প্ৰবীণ কৰ্মী , বৃহত্তৰ আলিমুৰ...
আজি গণেশ চতুৰ্থী ।মঙলদৈটো গণেশ চতুৰ্থী উপলক্ষে ভক্তৰ ব্যাপক ভিৰ
আজি গণেশ চতুৰ্থী ।মঙলদৈটো গণেশ চতুৰ্থী উপলক্ষে ভক্তৰ ব্যাপক ভিৰ | মঙলদৈ প্ৰীতি নগৰ গণেশ মন্দিৰত...
विधानसभा में हार के बाद Rahul से मिलने जा रहे हैं Kamal Nath, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा |ABP Live
विधानसभा में हार के बाद Rahul से मिलने जा रहे हैं Kamal Nath, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा |ABP Live