नमाना क्षेत्र के गुवार विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यालय को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प।

विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेश कुमार प्रजापत ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज सभी स्टाफ साथियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यालय को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया, और इसी के साथ विद्यालय में अध्ययन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित किया कि सभी अपने घरों पर एक-एक पौधा अवश्य लगाऐ और गांव को भी हरा भरा बनाए।

इस दौरान शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह हाड़ा ने कहा कि इन सभी पौधों की जिम्मेदारी भी हमारी ही रहेगी।