34 वर्षीय भारतीय युवक की 78 वर्षीय अमेरिकी पत्नी की कोटा में हुई बीमारी से मौत 

अब एक हैरान कर देने वाली खबर राजस्थान के कोटा से आ रही है। 78 वर्षीय अमेरिकी महिला ने कोटा के 34 वर्षीय युवक से शादी की और शादी के लगभग 6 7 महीने बाद बीमारी के कारण महिला की आज कोटा में मौत हो गई। 

कोटा निवासी युवक भरत जोशी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए लगभग 3 साल पहले उसका अमेरिका के टेक्सास निवासी 78 वर्षीय महिला जैकलिन से संपर्क हुआ था। इसके बाद महिला ने विवाह का प्रस्ताव रखा और वह भारत आ गई। दोनों ने कोटा में कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के घर वाले शादी के खिलाफ थे। भरत जोशी कोटा के नांता इलाके में 78 वर्षीय पत्नी जैकलिन के साथ रह रहा था। कुछ दिनों से जैकलिन की तबीयत खराब थी उसे आंत और पेट संबंधी परेशानियां थी। निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन भी करवाया गया था। लेकिन उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उसे कोटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। जब एंबुलेंस से जयपुर ले जाया जा रहा था तभी जैकलीन ने दम तोड़ दिया। कोटा निवासी युवक भरत जोशी ने बताया कि जैकलिन के और उसके खुद के दोनों के ही घर वाले शादी के खिलाफ थे। महिला बुजुर्ग और उससे दुगनी उम्र की थी। दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी की है। जैकलीन का भी अमेरिका में भरा पूरा परिवार है जहां उसके बेटे बेटी और पोते-पोती भी हैं। वहीं वह भी खुद तीन भाई है