संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी को लेकर मोर्चा के किसान 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और अन्य सांसदों से मुलाकात कर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपेंगे। एसकेएम ने एक बार फिर अलग-अलग मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। किसान संगठन ने 10 जुलाई को अपनी एक आम बैठक बुलाई थी जिसमें 17 राज्यों के किसान प्रतिनिधि पहुंचे थे। इस बैठक में एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी की मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई थी। एसकेएम ने यह भी कहा कि वह पीएम मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन देगा। संगठन के नेताओं के मुताबिक 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सभी सांसदों को किसानों की मांगों का एक ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि आंदोलन कब से शुरू करना है। संगठन ने 9 अगस्त को ‘कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस’ के रूप में मनाने का भी ऐलान किया है।संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के मुताबिक, इस बार एक-दो जगह नहीं बल्कि पूरे देश भर में आंदोलन होगा क्योंकि मोर्चा और सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार ने भुला दिया है। उसे फिर से लागू कर इस बार पूरे देश में आंदोलन कर एक-एक व्यक्ति को इस आंदोलन के साथ जोड़ा जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BRICS समिट में PM मोदी का भाषण आज:इसका ग्लोबल GDP में 27% और कंज्यूमर मार्केट में 23% हिस्सा
दुनिया की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं के समूह BRICS की 16वीं समिट रूस के कजान में हो रही...
ગાંધીનગર વાવોલનાં ગોકુળપુરા નજીકથી કારમાં 1.64 લાખની કિંમતનો દારૂ ગાંધીનગર સેક્ટર – 7 પોલીસ સર્વેલન્સ સ્કવોર્ડની ટીમે ઝડપાયો,
ગુજરાત માં દારૂ બંદી હોવા પછી પણ દર રોજ દરેક જગ્યા વિસ્તાર માં. અને આજે ફરી અહ્યા રેડ દરમિયાન...
Omar Abdullah Oath Ceremony: आज सीएम पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, 10 मंत्री भी लेंगे शपथ | Aaj Tak
Omar Abdullah Oath Ceremony: आज सीएम पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, 10 मंत्री भी लेंगे शपथ | Aaj Tak
चॉकलेटने घेतला चिमुकल्याचा जीव...
तेलंगना: चॉकलेट म्हणजे लहान मुलांसाठी जीव की प्राण. लहान मुलं कितीही रडत असली तरी एक चॉकलेट दिलं...