कोटा. कनवास क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालरी के द्वारा लगभग 2 से 3 साल पहले श्मशान घाट का निर्माण तो करवा दिया, परंतु अभी तक शमशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं बना है। जिसके कारण अंतिम संस्कार करने के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब दो तीन वर्ष पूर्व श्मशान घाट का निर्माण कार्य किया था, मगर मुख्य मार्ग का बजट नहीं होने से कार्य नहीं किया गया। वर्तमान समय में मुक्तिधाम पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम ले जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार बारिश के समय अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियां लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली जाती हैं तो ट्रैक्टर ट्रॉली कीचड़ में धंसने से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल पाते है। श्मशान तक जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाए-ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर पक्का रास्ता बनाए जाने हेतु कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया। साथ ही उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को रास्ता बनाने हेतु मांग की गई, मगर आज दिन तक मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग को पक्का रास्ता बनाने की मांग की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં 1498 પોલીસ અધિકારીઓ કર્મચારીઓને સીપીઆર અંગેની તાલીમ અપાઇ
શ્રી વિકાસ હાય પોલીસ મહાનિર્દેશક અને મુખ્ય પોલીસ અધિકારી ગુ.રા. ગાંધીનગરનાઓની સુચનાથી માર્ગદર્શન...
पूसा पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के पूसा पहुंचे। यहां वे...
"उसकी 7 पीढ़ियों का क्या हो जाएगा, इनसे मत उलझो, सुलग जाओगे", अजमेर दरगाह मामले में बिग बॉस फेम एजाज खान का बयान
अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती दरगाह में मन्दिर का दावा करने वाली याचिका स्वीकार होने के बाद...
बालिकेवर अत्याच्यार करणा-या नराधमास सात वर्षे कारावासाची शिक्षा व दंड
बीड-अंबाजोगाई येथील अप्पर सत्र न्यायाधीश श्रीमती एस. जे. घरत मॅडम यांच्या न्यायालयात सुरू...
Halla Bol LIVE: Hindenburg की दूसरी रिपोर्ट से भारत में एक बार फिर सियासी भूचाल! | Anjana Om Kashyap
Halla Bol LIVE: Hindenburg की दूसरी रिपोर्ट से भारत में एक बार फिर सियासी भूचाल! | Anjana Om Kashyap