राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान जल्द होने वाला है. इसके लिए बीजेपी ने तैयारी बजट के साथ ही शुरू कर दी थी. वहीं खींवसर सीट पर बीजेपी की निगाह टिकीं हुई है. ऐसे में नागौर में बीजेपी एक्टिव दिख रही है. चूकि यह हनुमान बेनीवाल का गढ़ है इस वजह से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी यहां एक्टिव दिख रहे हैं. सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उपचुनाव की तैयारियों के बीच नागौर पहुंचे. इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसके साथ ही सीपी जोशी ने बैठक में नेताओं को भरोसा दिलाया कि उपचुनाव में अच्छे परिणाम आएंगे. दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान की पांच सीटें खाली हुई हैं. इनमें दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और चौरासी विधानसभा सीट शामिल है. 2023 के विधानसभा चुनाव में इन पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस, एक पर आरएलपी और एक पर बीएपी ने जीत हासिल की थी. ऐसे में भाजपा इन सीटों पर जीत का टारगेट लेकर चल रही है. इसको लेकर स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं. दो दिन पहले भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता समेत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे. इस बीच सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव वाली सभी पांच सीटों के प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर बैठक लेने और प्रत्याशियों के नामों पर रायशुमारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि समय पर जिताऊ उम्मीदवार का चयन हो सके.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાજુલા રેલવે સ્ટેશન ખાતે યુવક ટ્રેનમાં આવી જતા મોત | Divyang News
રાજુલા રેલવે સ્ટેશન ખાતે યુવક ટ્રેનમાં આવી જતા મોત | Divyang News
Uddhav Thackeray यांनी २ शब्दात शिंदेंच्या ४० आमदारांवर केली टीका | Shiv Sena
Uddhav Thackeray यांनी २ शब्दात शिंदेंच्या ४० आमदारांवर केली टीका | Shiv Sena
सिद्धारमैया वरुणा से लड़ेंगे चुनाव, बताया डीके शिवकुमार के साथ कैसे हैं संबंध
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच शुक्रवार को...
Parliament Security Breach: संसद कांड के आरोपियों से जुड़ी बड़ी खबर | Sansad Attack News | Lalit Jha
Parliament Security Breach: संसद कांड के आरोपियों से जुड़ी बड़ी खबर | Sansad Attack News | Lalit Jha
करवर थाना क्षेत्र में परिवार पर हमले के विरोध में माली सैनी समाज ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग
करवर थाना क्षेत्र में परिवार पर हमले के विरोध में माली सैनी समाज ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर...