राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र) की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. आज सदन में बजट पर बहस का आखिरी दिन है. इसीलिए नियमानुसार, शाम 4 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का संबोधन होगा. इसके बाद शाम 5 बजे सरकार की ओर से डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी जवाब पेश करेंगीसदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत शाहपुरा विधायक मनीष यादव क्षेत्र में बढ़ती अपराधित घटनाओं से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सरकार से जवाब मांगेंगे. वहीं दूसरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए विधायक भागचंद टांकडा बांदीकुई क्षेत्र में 15 वर्ष पूर्व कृषकों के विद्युत कनेक्शन कटने से जुड़ा मामले पर सवाल पूछेंगे. विधायक का कहना है कि बांदीकुई विधानसभा में कृषि कनेक्शन कटने के बाद भी बिल जारी किए जा रहे हैं. घरेलू बिलों के साथ कृषि के पुराने बिल की राशि जोड़कर भेजी जा रही है. इस पर आज ऊर्जा राज्य मंत्री जवाब देंगे. इसके अलावा सदन में आज पर्यावरण संबंधी समिति की रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी. विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की ओर से एक आहोर के ग्राम मुलेवा में बिजली सप्लाई नहीं होने के संबंध में याचिका लगाई जाएगी. इसके बाद प्रश्नकाल में वित्त, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, संसदीय कार्य ,पशुपालन एवं डेयरी विभाग से संबंधित होंगे सवाल पूछे जाएंगे. विधानसभा में सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें बजट पर रिप्लाई के साथ आने वाले दिनों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं. इस दौरान सदन में मंत्रियों की तैयारी के साथ आने, विधायकों के नियमित रूप से उपस्थित होने, अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल ना पूछने के अलावा आने वाले दिनों में पेश किए जाने वाले विधायकों के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बिशनपुरा के ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने को लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
महेन्द्र सिंह आ० सुरजमल जाति मीणा निवासी बिशनपुरा थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज. का स्थाई निवासी...
Smartphone Tips: स्मार्टफोन से निकलने वाली लाइट कर देगी आंखें खराब, बचने के लिए फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स
स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय ब्लू आई एक्सपोजर को हमेशा कम करके रखना चाहिए। अगर आप हाई एक्सपोजर पर...
এক ইঞ্চি মাটিও এৰি দিয়া নহ'ব অৰুণাচলক - অসম জাতীয়তাবাদী যুৱ ছাত্ৰ পৰিষদ
এক ইঞ্চি মাটিও এৰি দিয়া নহ'ব অৰুণাচলক - অসম জাতীয়তাবাদী যুৱ ছাত্ৰ পৰিষদ।
শুক্ৰবাৰে অসম চৰকাৰৰ...
મોરબીનો ઝુલતો પુલ ટુટતા અનેક લોકો ફસાયા તંત્ર એલર્ટ બચાવ કાર્ય ચાલુ મોટી દુર્ઘટના બની
મોરબીનો ઝુલતો પુલ ટુટતા અનેક લોકો ફસાયા તંત્ર એલર્ટ બચાવ કાર્ય ચાલુ મોટી દુર્ઘટના બની
ACC फेक्ट्री लाखेरी मे से 3 लाख रूपये की 12 डीप टयूब ग्रेट प्लेट और डीप ट्यूब ब्लॉक चोरी का खुलासा • दो मुख्य आरोपी कालू उर्फ भगवान, शाहरुफ उर्फ शरुफ अली गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार आई.पी.एस. द्वारा चोरी व नकबजनी की वारदातो पर अकुंश...