प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी पारी का काम संभालते ही दूसरे देशों से रिश्ते सुधारने की अपनी मुहिम को गति देनी शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह रूस दौरे के बाद वे ऑस्ट्रिया दौरे पर गए थे। मोदी से पहले 41 साल तक कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया नहीं गया था। इससे पहले मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इजरायल और फिलिस्तीन जैसे देशों की यात्रा की थी, जहां उनसे पहले कोई भारतीय प्रधानमंत्री नहीं गया था। मंगोलिया, रवांडा और पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में भी प्रधानमंत्री के तौर पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय नेता हैं। इसके अलावा दूसरे देशों से संबंध सुधारने की दिशा में भी मोदी प्रयासरत हैं। श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, स्वीडन और जॉर्डन जैसे देशों में भी मोदी गए, जहां उनसे पहले तीन दशकों तक कोई भारतीय प्रधानमंत्री नहीं गया था। इन सभी देशों के साथ भारत ने महत्वपूर्ण समझौते भी किए और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की दिशा में नई शुरुआत भी। मोदी की इन यात्राओं की वजह से उनकी छवि भी सुधरी है और भारत की भी। इसके चलते ही उन्हें 15 देशों का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक कुल 77 विदेश यात्राएं की हैं, जिनमें 67 देश शामिल हैं। मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर पहली विदेश यात्रा भूटान की थी और आखिरी रूस और ऑस्ट्रिया की। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले जवाहर लाल नेहरू ने कुल 70 विदेश यात्राएं की तो 10 साल तक देश की बागडोर संभालने वाले मनमोहन सिंह ने कुल 73 विदेश यात्राएं की। इंदिरा गांधी ने 16 साल के कार्यकाल में 75 विदेश यात्राएं की। 6 महीने तक प्रधानमंत्री रहे चरण सिंह एक भी बार विदेश यात्रा पर नहीं गए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच कई लोग फंसे
Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच कई लोग फंसे
बस ड्रायव्हरनं हेल्मट का घातलंय? हा व्हिडिओ होतोय व्हायरल । Bus Driver Video Viral । Hpn News
बस ड्रायव्हरनं हेल्मट का घातलंय? हा व्हिडिओ होतोय व्हायरल । Bus Driver Video Viral । Hpn News
अग्रवाल नोहरे में महिला मंडल ने मनाया नंद उत्सव नवनियुक्त सभापति का किया स्वागत
बूंदी । अग्रवाल का नोहरा में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा नंदो उत्सव का आयोजन किया गया तथा उक...
રાધનપુર રાપરીયા હનુમાનજી મંદિર ખાતે ફ્રી હેલ્થ ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર રાપરીયા હનુમાનજી મંદિર ખાતે ફ્રી હેલ્થ ચેકઅપ કેમ્પ યોજાયો | SatyaNirbhay News Channel
पत्रकाराला धमकावणाऱ्या पैठणच्या वाळु माफियावर गुन्हा नोंदवण्याची मागणी !
महाराष्ट्र पत्रकार जनसेवा संघातर्फे ग्रामिण पोलीस अधिक्षकाना दिले निवेदन
औरंगाबाद पैठण येथील पत्रकाराला वाळू माफियांनी दिलेल्या धमकीच्या विरोधात महाराष्ट्र पत्रकार जनसेवा...