भजनलाल सरकार के मंत्री ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट पर तीखा पलटवार किया। टोंक में रविवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सचिन पायलट को ज्यादा पता है कि पांच साल उनकी क्या दुर्दशा हुई है? वे कहां-कहां घिरे रहे? गत दिनों टोंक आए पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट की ओर से भाजपा की राज्य सरकार में असमंजस की स्थिति वाला बयान दिया था।टोंक में रविवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सचिन पायलट हमारी सरकार पर बोलने से पहले पांच साल की अपनी हालत पर बोले तो सही होगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सचिन पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पायलट साहब को सबसे ज्यादा पता है, 5 साल में उनकी क्या दुर्दशा हुई? कैसे उन्होंने अपनी सरकार में 5 साल निकाले हैं, उनको क्या-क्या दिन देखना पड़ा? वे कहां-कहां घिरे रहे। ये वो ही बता सकते हैं।पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए मंत्री नागर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल तक कोई बिजली उत्पादन नहीं किया। इससे प्रदेश में बिजली के हालात बिगड़ गए। पिछली सरकार ने किसानों को कृषि कनेक्शन नहीं दिए। सिर्फ उनके डिमांड नोटिस ही निकाले गए। अब हमने तय किया है कि विभागीय स्तर पर परचेज करेंगे और कनेक्शन करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने जिला परिषद के सभागार में परिवर्तित बजट 2024-25 के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कैथूनीपोल इलाके में खम्बे में करंट आने से सड़क तक फैला करंट एक गाय की मौत बड़ा हादसा टला
शहर के कैथूनीपोल इलाके में आज उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया ज़ह बिजली के पोल में आया करंट सड़क...
Ahmedabad: ઘોડાસર 20 બુથમાં વિવિધ વિકાસલક્ષી કાર્યોનું ખાતમુહૂર્ત
અમરાઈવાડી વિધાનસભાના વટવા વોર્ડનાં ઘોડાસર 20 બુથમાં વિવિધ વિકાસલક્ષી કાર્યોનું ખાતમુહૂર્ત ...
IP69 रेटिंग वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme 14x 5G में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
Realme 14x 5G स्मार्टफोन भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च होगा। रियलमी का यह फोन IP69 रेटिंग वाला सबसे...
Modi Cabinet News: नई सरकार में भी PM मोदी ने नहीं बदली अपनी कोर टीम, CCS में रिपीट हुए सभी मंत्री
Modi Cabinet News: नई सरकार में भी PM मोदी ने नहीं बदली अपनी कोर टीम, CCS में रिपीट हुए सभी मंत्री
এটা নাও ঘাটক লৈ দুই ফৈদৰ মাজত কাজিয়া
বছৰ বছৰ ধৰি এজন বিশেষ ভাৱে সক্ষম মানুহে চলাই আছিল নাও ঘাট খন। এতিয়া নাও ঘাট খনৰ ওপৰত চকু পৰিছে...