देशभर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। इस शाही शादी में देश- दुनिया की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। शादी में नेता और अभिनेताओं का जमावड़ा भी खूब देखने को मिला। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में राजस्थान के दो बड़े दिग्गज नेता भी पहुंचे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शादी समारोह में पहुंची। वहीं, प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ‘शुभ आशीर्वाद’ कार्यक्रम में बेटे आराम पायलट के साथ पहुंचे। राजे की मुकेश अंबानी के साथ एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तो वहीं, पायलट और उनके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा. राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे अंबानी परिवार की शाही शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची थीं। राजे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वे देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात करते नजर आ रही हैं। इधर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज लीडर सचिन पायलट नवविवाहित जोड़ी के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म में सम्मिलित हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायलट अपने बेटे आराम पायलट के साथ कार से नीचे उतरते हुए दिखाई पड़ रहे है। साथ ही दोनों कार्यक्रम में अन्दर जाते नजर आ रहे है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बोगस आदिवासी दाखले जोडून नोकऱ्या लाटल्याचा बिरसा संघटनेचा आक्षेप
दापोली : कोकणातील एका विद्यापीठात अस्थाही कर्मचारी भरती प्रक्रिया हा विषय चर्चेत असताना आता याच...
खबरदार पत्रकारांना धमकी दिली तर होऊ शकतो पन्नास हजार रुपये दंड व तीन वर्षापर्यंत तुरुंगवास
लोणार दिनांक 12 ऑक्टोंबर 2022
हायकोर्टाच्या टिके नंतर पंतप्रधान आणि मुख्यमंत्री यांनी जाहीर केले...
হোজাইত চুৰৰ বিৰুদ্ধে আৰক্ষীৰ বৃহৎ সাফল্য
হোজাইত চুৰৰ বিৰুদ্ধে আৰক্ষীৰ বৃহৎ সাফল্য। যানবাহন আৰক্ষীৰ অভিযানত চুৰি সামগ্ৰী সহ গ্ৰেপ্তাৰ হৈছে...
હડાદ નજીક જીપની ટક્કરે એક વ્યક્તિનું મોત : 3 વ્યક્તિઓ ઘાયલ
હડાદ નજીક જીપની ટક્કરે બાઇક સવારનું મોત નિપજ્યું હતું. સાબરકાંઠા જીલ્લાના કલછાવાડાના રહેવાસી...
ડીસા તાલુકાના લક્ષ્મીપુરા ગામ ખાતે સુરજમલ સ્ટેડિયમ ખાતે જાટ સમાજ દ્વારા ટુર્નામેન્ટનું આયોજન કરવામાં આવ્યું
ડીસા તાલુકાના લક્ષ્મીપુરા ગામ ખાતે સુરજમલ સ્ટેડિયમ ખાતે જાટ સમાજ દ્વારા ટુર્નામેન્ટનું આયોજન...