बूंदी। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन बूंदी) द्वारा शनिवार को शहर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा संकीर्तन करते हुए निकाली गई। इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति सहसंयोजक प्रवक्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंशापूर्ण गणेश जी से प्रारंभ हुई जिसे संयोजक गजेंद्रपति विष्णुदास एवं उप संयोजक बूंदी केंद्र प्रभारी प्रवीण नायक ने बूंदी राज परिवार सदस्य वंशवर्धन सिंह से श्री जगन्नाथ के रथ की पूजा अर्चना एवं आरती उतरवाकर रवाना किया। इस दौरान आरती उतारने में अर्बन कोपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन युद्धराज सोनी, पेंशनर मंच के अध्यक्ष घनश्याम दूबे, समाज सेवी विनोद न्याति, विजेंद्र माहेश्वरी, रघुनंदन राज मुखिया ने भी सामूहिक आरती की। श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा 11 फुट श्रृंगारित ऊंचे रथ में विराजमान थे। इस दौरान इस्कॉन से जुड़े भक्तजन रवि प्रभु, शूलेश प्रभु, अमित प्रभु, लोकेश प्रभु, नीरज प्रभु, अकिंचन प्रभु, कार्तिक, धीरज पांडे, दिलीप शर्मा आदि रथ के आगे संकीर्तन करते हुए श्री जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालु एवं भक्तजन रथ को स्वयं खींच रहे थे तथा रथ को खींचने एवं दर्शन करने की लोगों में होड़ लगी हुई थी। श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा नाहर का चौहट्टा से होते हुई सदर बाज़ार, इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल से कोटा रोड, नगर परिषद के सामने से होती हुई वैष्णो देवी मंदिर पर पहुंची जहां पर श्री वैष्णो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष रवींद्र वधवा की अगुवाई में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का समापन हुआ। पूरी रथ यात्रा के दौरान जगह जगह रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मंदिरों के सामने से रथ यात्रा गुजरी तो मंदिर समिति के लोगो ने रथ यात्रा की आरती उतार कर जयकारे लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान स्काउट के बच्चों ने एवं पुलिस प्रशासन ने रथ यात्रा में पूरा सहयोग प्रदान किया। बूंदी की जनता जनार्दन ने जगह जगह स्वागत कर श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, बहन सुभद्रा का भाव विभोर होकर अगवानी की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Pushkar Mela 2023 में मिला भारत का सबसे लंबा घोड़ा, मालिक को कमाई जान हैरान रह जाएंगे! Rajasthan
Pushkar Mela 2023 में मिला भारत का सबसे लंबा घोड़ा, मालिक को कमाई जान हैरान रह जाएंगे! Rajasthan
સવાર ના 8.30 વાગ્યા નો બનાવ જેને રામ રાખે તેને કોણ ચાખે
સવાર ના 8.30 વાગ્યા નો બનાવ
"જેને રામ રાખે તેને કોણ ચાખે"
પાટણ અનાવાડા...
महिला के गर्भधारण के लिए पुरुष का स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए? डॉक्टर से जानें
आजकल महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत आम हो गई है, जिसके कारण उन्हें गर्भधारण में काफी...
स्वातंत्र्याच्या अमृत महोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर, राज्यात दि. १७ ऑगस्ट आज रोजी सकाळी ११:०० ते ११:०१ या कालावधीत राज्य सरकारने सामुहिक राष्ट्रगीत गायनाचे आवाहन केले होते. राज्य सरकारचा आव्हानाला प्रतिसाद देत दुय्यम निबंधक कार्यालय बीड बाय पास सातारा औरंगाबद
औरंगाबाद:- (दीपक परेराव) १७ ऑगस्ट रोजी सकाळी 11.00 वाजता दुय्यम निबंधक कार्यालय बीड बाय पास...
અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશનના વિવિધ ઝોનમાં સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલની 150મી જન્મજયંતિની ઉજવણી
અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશનના વિવિધ ઝોનમાં સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલની 150મી જન્મજયંતિની ઉજવણી...