भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं: बोरदोलोई

प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि वह उन भाजपा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के खिलाफ हैं, जिन्होंने पहले कांग्रेस के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की अंदरूनी स्थिति उतनी ठीक नहीं है, जितनी सत्तारूढ़ पार्टी दिखाने की कोशिश कर रही है। बोरदोलोई ने कहा कि पुराने और नए भाजपा सदस्यों के बीच लगातार टकराव चल रहा है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के समर्थकों का प्रभाव और कार्यशैली पार्टी के कई पुराने लोगों को पसंद नहीं है।

भाजपा ने कहा अफवाह है

पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक गलियारों में अटकलें हैं कि भाजपा के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, कई मौजूदा विधायक और कुछ पूर्व विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है और दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में शामिल नहीं होगा।

कई विधायकों ने हमारी पार्टी से संपर्क किया है और कुछ ने मुझसे संपर्क किया है। वे कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। हमारी पार्टी अंतिम फैसला लेगी और इस पर फिलहाल चर्चा चल रही है। प्रद्युत बोरदोलोई, कांग्रेस सांसद।