सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी तक बीजेपी का बुरा हाल चल रहा है. वह सिर्फ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस को हिमाचल की देहरा और नालागढ़ सीट पर बढ़त मिली हुई है. इसी तरह से उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस आगे है. मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ही आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी को बढ़त मिली हुई है. तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके जीत हासिल करते हुए दिख रही है. बिहार की रुपौली सीट पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू आगे है. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से बीजेपी आगे चल रही है. ये एकमात्र ऐसी सीट है, जहां से बीजेपी आगे है. इस सीट पर बीजेपी के आशीष शर्मा महज 1545 वोटों से आगे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ पुष्पेंद्र वर्मा हैं. यहां पर 7 राउंड काउंटिंग हो चुकी है.पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है. यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को 37 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली है. दूसरे नंबर पर बीजेपी की शीतल अनगुराल रही हैं, जिन्हें 17921 वोट मिले हैं. मोहिंदर को 55246 वोट मिले हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
101 पौधरोपण के साथ हुई एक छात्र पांच पौधे लगाने की शुरुआत
101 पौधरोपण के साथ हुई एक छात्र पांच पौधे लगाने की शुरुआत
डाइट में छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं...
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बीते 2 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आने वाले...
Sara और Vicky ने लगाए ठुमके #shorts #dainikjagran
Sara और Vicky ने लगाए ठुमके #shorts #dainikjagran
Parental Control Apps: आपके बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए काम आएंगे ये ऐप्स, यहां देंखे लिस्ट
आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है और बच्चों के पास भी इंटरनेट का एक्सेस मिलता...
ৰূপাই তপোবনত থকা নিজ বাস গৃহত শুককুল পৰিৱেশ ৰ মাজত আলফা মেজৰ জেনেৰেল জীৱন অসমৰ নশ্বৰ দেহ
৩৭ বছৰীয়া সশস্ত্র সংগ্রাম এৰি মূলসুঁতিলৈ ঘূৰি অহা জীৱন মৰাণে শনিবাৰে সামৰণি মাৰিলে জীৱন নাটৰ ।...