प्रदेश में इन दिनों मानसूनी घटाएं छाई हुई हैं और बादल पूरे राजस्थान में जमकर बरस रहे हैं। इससे जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं खेतों में पानी पड़ने से किसानों के चेहरे खिले हैं। कल रात को राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई। वहीं आज सवेरे गुलाबी नगर में धूप-बादल की िस्थति नजर आई। मौसम का मिजाज ठंडा रहा। इससे लोगों पड़ रही तेज गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं आज सवेरे सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में जमकर मेघ बरसे। बारिश के साथ तेज आंधी भी आई। जिले में आंधी से कई पेड़उखड़ गए। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर आगामी दो-तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है।जानकारी के अनुसार आज सवेरे जयपुर में बादल दिखे। इसके बाद करीब सात बजे धूप निकल आई। मौसम में कल रात हुई बारिश की वजह से ठंडक नजर आई व हवा भी चल रही थी। वहीं बीच-बीच में बादल भी आ रहे थे। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं आज सवेरे सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर जिले में भी मेघ जमकर मेहरबान हुए। श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला क्षेत्र में आज सड़के जमकर आंधी व बारिश का दौर चला। आंधी के चलते क्षेत्र में कई पेड़उखड़ गए। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। प्रदेश के अन्य जिलों से भी बीती रात से आज सवेरे तक बारिश होने के समाचार मिले हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सभी राज्य 2-2 घंटे पर कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे:कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद केंद्र का आदेश
केंद्र सरकार अब सभी राज्यों में कानून-व्यवस्था की खुद निगरानी करेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने...
રાધનપુર : લોદરા ગામ ખાતે ગ્રામ સભા યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : લોદરા ગામ ખાતે ગ્રામ સભા યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी का कहर, सड़कें बंद, नेशनल हाइवे ठप | Aaj Tak
Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी का कहर, सड़कें बंद, नेशनल हाइवे ठप | Aaj Tak
इजरायल से तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, पेजेश्कियन को भारत आने का दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात...