पिछले साल सियाचिन में 19 जुलाई को साथियों को बचाते हुए शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता ने कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता ने बातों ही बातों में राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान अग्निवीर योजना में सुधार करने की बात का जिक्र भी किया है. आपको बता दें हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है.कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह परिवार इस समय सुर्खियों में हैं. उनकी सुर्खियों में रहने की वजह उनके प्रति उनकी बहू का व्यवहार है. कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता ने अपनी बहू के व्यवहार से काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी बहू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. शहीद के पिता ने कहा कि वे अपनी बहू के व्यवहार दुखी है. शहीद के पिता ने अपनी बहू स्मृति पर आरोप लगाए हैं कि उनका बेटा शहीद हुआ लेकिन, उन्हें कुछ नहीं मिला. सम्मान और अनुग्रह राशि दोनों बहू लेकर चली गई. उनका बेटा भी चला गया और बहू भी चली गई. शहीद के पिता ने राहुल गांधी की तुलना संकेतों में महात्मा गांधी की फ़क़ीरी से की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के टी शर्ट पर नहीं जाइये, महात्मा गांधी ने भी गोलमेज़ सम्मेलन में ड्रेस कोड की परवाह नहीं करके धोती में गये. वैसे ही राहुल गांधी भी संसद में टी शर्ट में जाते हैं.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बारे में ग़लत कहा गया है. राहुल गांधी शानदार नेता है. उनका उज्ज्वल भविष्य है. राहुल गांधी करिश्माई हैं. शहीद के पिता ने अग्निवीर को लेकर अपने बयान में कहा कि इसमें सुधार की बड़ी जरूरत है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मौसम की पहली बर्फबारी तले Gulmarg ने ओढ़ी सफेद चादर, जानें आप कैसे पहुंच सकते हैं यहां तक
गुलमर्ग में घूमने की जगह: जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग इस मौसम की पहली बर्फबारी के साथ पर्यटकों के लिए...
इंडिया गठबंधन नेताओं से करेगें मुलाक़ात नेता सिराज मेंहदी।
जनपद जौनपुर में,इंडिया गठबंधन नेताओ से करेगें मुलाकात नेता सिराज मेंहदी।मालूम होकि जनपद जौनपुर...
જાફરાબાદ મરીન પો.સ્ટે.નાં પ્રોહીબીશનનાં ગુન્હામાં પકડવાનો બાકી લીસ્ટેડ પ્રોહી બુટલેગરને જાફરાબાદ નાં રોહીસા ગામેથી પકડી પાડતી પેરોલ ફર્લો સ્કવોર્ડ અમરેલી .
ગુન્હાની વિગત : -
ગઇ તા .૨૦ / ૧૦ / ૨૦૨૨ નાં રોજ લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ અમરેલીની ટીમ દ્વારા જાફરાબાદ...
200MP कैमरे के साथ Vivo ने लॉन्च किया अपना नया फोन, Apple और Samsung को देगा टक्कर
Vivo X200 और Vivo X200 Pro को भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo X200 की शुरुआती कीमत 65999 रुपये...
৫ ছেপ্টেম্বৰত ৰাষ্ট্ৰীয় বঁটা প্ৰদান কৰিব ৰাষ্ট্ৰপতি মুৰ্মুৱে
নতুন দিল্লী, ২৬ আগষ্ট। অহা ৫ ছেপ্টেম্বৰত বিজ্ঞান ভৱনত ৪৬ জন শিক্ষকক ২০২২ বৰ্ষৰ ৰাষ্ট্ৰীয় বঁটা...