स्वास्थ्य खराब होने के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है। राजनाथ सिंह एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है। बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा है। गुरुवार तड़के तीन बजे उनके कमर का दर्द बढ़ा। इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स में न्यूरो सर्जन की देखरेख में रक्षा मंत्री का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल ने कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વીર નર્મદ દ.ગુજરાત યુનિવર્સિટી ખાતે ‘સ્ટાર્ટઅપ એન્ડ એન્ટરપ્રિન્યોરશીપ ઇવેન્ટ’ યોજાઈ
કેન્દ્રીય સ્કીલ ડેવલોપમેન્ટ અને એન્ટરપ્રિન્યોરશીપ રાજ્યમંત્રી રાજીવ ચંદ્રશેખરે ‘ન્યુ...
संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा 25 जून;केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित किया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध...
Ramdas Athawale Interview: NDA में मंत्रीपद मिलने और मायावती-चंद्रशेखर की राजनीति पर बोले आठवले
Ramdas Athawale Interview: NDA में मंत्रीपद मिलने और मायावती-चंद्रशेखर की राजनीति पर बोले आठवले
आसाराम बापू 9 वर्ष झाले तुरुंगात का? सोलापुरात मूक मोर्चातून वेधले लक्ष
सोलापूर : - संत आसाराम बापू हे तुरुंगात जाऊन नव वर्ष झाले आहेत अद्यापही त्यांची सुटका होत नाही...
આપણા વૈજ્ઞાનિકોએ લમ્પી સ્કીન ડિસિઝ સ્વદેશી વેકિસન પણ તૈયારી કરી લીધી છે :મોદી
આપણા વૈજ્ઞાનિકોએ લમ્પી સ્કીન ડિસિઝ સ્વદેશી વેકિસન પણ તૈયારી કરી લીધી છે :મોદી