अलवर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य यासीन खान उर्फ़ यासीन पहलवान पर करीब 8 बदमाशों ने जयपुर से अलवर आते समय कोटपूतली-बहरोड़ के विजयपुरा गांव के पास उनकी गाड़ी रोक कर हमला कर दिया. जिसमें यासीन खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है. हमलावर अलवर के बेलका गांव के रहने वाले हैं. हमलावरों ने पहले यासीन की गाड़ी को रोका और बन्दूक दिखा कर बाहर निकाल लिया. उसके बाद यासीन पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया. हमले के वक्त यासीन के साथ भाजपा के दो नेता भी कार में मौजूद थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपूतली-बहरोड़) नेम सिंह चौहान ने बताया कि यासीन खान गुरुवार को जयपुर से अलवर लौट रहे थे. आरोपियों ने उनकी कार रुकवा ली और उन पर सरियों, लाठियों और हथौड़े से हमला कर दिया. बुरी तरह से घायल यासीन को जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्होंने बताया, ''उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया, बदमाशों का एक मात्र लक्ष्य यासीन था'' थानाधिकारी शंभु मीणा ने कहा कि यासीन दो अन्य लोगों-जितेंद्र शर्मा और परमेंद्र शर्मा के साथ एक कार में अलवर की ओर जा रहे थ. तभी आठ आरोपियों ने उनकी कार रुकवा ली और यासीन को पीटा. उन्होंने कहा,'“आरोपी दो एसयूवी में थे और यासीन की कार का पीछा कर रहे थे. विजयपुरा गांव के पास उन्होंने कार रुकवा कर यासीन को बाहर निकाला. घटना में परमेंद्र को भी मामूली चोटें आईं.''
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
চতিয়াৰ নদুৱাৰ সংগীত বিদ্যাপীঠৰ ১০ দিনীয়া বৰগীতৰ প্ৰশিক্ষণৰ সামৰণি৷
প্ৰশিক্ষাৰ্থীসকলক বৰগীতৰ কহৰী উৰ্দ্ধব,মন হজহু,বিৰিন্দামনে খেলত আৰু ঐচন মোহন এই চাৰিটা ভাগত...
भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत,तो केरल में मानसून ने जबरदस्त एंट्री मारी
उत्तर भारत चिलचिलाती गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों में गर्मी तपा रही है तो पहाड़ी इलाकों...
Oh No! Case filed against Ajay Devgan And Sidharth Malhotra Starrer Thank God Movie
Oh No! Case filed against Ajay Devgan And Sidharth Malhotra Starrer Thank God Movie
कोटा झालावाड मार्ग दरा की नाल मे लगा हुआ है जाम
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 कोटा झालावाड़ मार्ग पर दरा की नाल में लगा हुआ है जाम, जाम लगने के कारण...
हेलीकॉप्टर से रामदेवरा के लिए रवाना हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला।
नमाना
संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,कोटा से हेलिकॉप्टर से रामदेवरा के...