कोटा। कोटा बारां हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक के गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान गंभीर घायल रोहित मीणा (28) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के अधिकारी होस्पिटल पहुंचे है। घटना जिले के कैथून थाना क्षेत्र स्थित ताथेड़ गांव में एक ढाबे (श्याम रसोई) पर हुई।
डीएसपी बेनी प्रसाद ने बताया कि घटना रात 8 बजे के आसपास की है। जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें रोहित मीणा की मौत हो गई। दो अन्य के चोट लगी है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आरोपियो तलाश शुरू कर दी है।
फायरिंग में एक युवक की मौत, आपसी विवाद में कोटा बारां हाइवे पर हुआ झगड़ा
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/07/nerity_580092b7bc3e005f61380786070a82d2.jpg)