कोटा. जिले में नेशनल हाईवे 27 के एक ढाबे पर आपसी विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है. दो गुटों के बीच पहले झगड़ा हुआ और इसके बाद फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. कोटा ग्रामीण एसपी का कहना है कि दोनों ही पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों ही पक्षों में क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग थे, जिनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं. कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने बताया कि घटनाक्रम कैथून थाना इलाके के ताथेड़ एरिया में श्याम ढाबे के नजदीक हुआ. इसमें अरनिया निवासी रोहित मीणा को गोली लगी थी, जिसे एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. एसपी करण शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश के चलते घटनाक्रम को अंजाम देना सामने आया है. पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और बाद में फायरिंग की घटना हुई. उन्होंने बताया कि इस मामले में दूसरे पक्ष में रोहित मीणा, गौरव मीणा, शरणजीत और लक्की सहित कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. इसमें शरणजीत हिस्ट्रीशीटर है, जबकि मृतक रोहित मीणा के साथ हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र मीणा का नाम भी सामने आया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वयं सहायता समूह को भेंट किए तिरंगे
स्वयं सहायता समूह को भेंट किए तिरंगेबूंदी। नगर परिषद द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय...
India China Tensions: Maldives Elections में जीते Mohamed Muizzu, China को होगा फायदा? (BBC Hindi)
India China Tensions: Maldives Elections में जीते Mohamed Muizzu, China को होगा फायदा? (BBC Hindi)
Breaking News: SBI के डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा झटका | Aaj Tak Latest News
Breaking News: SBI के डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा झटका | Aaj Tak Latest News
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi