प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए ऑस्ट्रिया में हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलेन के साथ बैठक की। इसके बाद एक ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ संयुक्त वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। संयुक्त वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत और ऑस्ट्रिया, आतंकवाद की कठोर निंदा करते हैं। हम सहमत हैं कि इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं जाएगा। आतंकवाद को किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं हो सकता। हम संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में बदलाव के लिए सहमत हैं, ताकि उन्हें मजबूत बनाया जाए। मैंने और चांसलर नेहमर ने विश्व में चल रहे विवादों, चाहे यूक्रेन में संघर्ष हो या पश्चिम एशिया की स्थिति हो, सभी पर हमने विस्तार से बात की। मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता। कहीं भी हो, मासूम बच्चों की मौत स्वीकार्य नहीं है। हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए वार्ता और कूटनीति पर जोर देते हैं। इसके लिए हम दोनों मिलकर हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला। मेरी यह यात्रा ऐतिहासिक और विशेष है। 41 वर्ष के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा है। यह भी सुखद संयोग है कि यह यात्रा उस समय हो रही है, जब हमारे आपसी संबंधों के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में आपसी विश्वास हमारे संबंधों की नींव हैं। आपसी विश्वास से हमारे रिश्तों को बल मिलता है। आज मेरे और चांसलर नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने फैसला लिया कि संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગોધરા: સ્પે.પોકસો કોર્ટે ખરોડના બે હવસખોર આરોપીઓને બળાત્કાર ગુજારવાના આરોપ હેઠળ સજા ફટકારી..!!
ગોધરા: સ્પે.પોકસો કોર્ટે ખરોડના બે હવસખોર આરોપીઓને બળાત્કાર ગુજારવાના આરોપ હેઠળ સજા ફટકારી..!!...
રામનાથ સોસાયટી ખાતે ગૌસેવા કરવા બદલ મહિલા એ આપી પ્રતિક્રિયા
રામનાથ સોસાયટી ખાતે ગૌસેવા કરવા બદલ મહિલા એ આપી પ્રતિક્રિયા
પોરબંદર ના યુવાનો એ રક્તદાન મહાદાન નું સૂત્ર સાર્થક કર્યું #porbandar #blooddonation #news
પોરબંદર ના યુવાનો એ રક્તદાન મહાદાન નું સૂત્ર સાર્થક કર્યું #porbandar #blooddonation #news
पीएफआय कार्यकर्ते अटक प्रकरणी बीडच्या समाजसेवक आंदोलकांवर दाखल केलेले गुन्हे मागे घ्यावे-ॲड.प्रा.इलियास इनामदार
बीड (प्रतिनिधी)दोन दिवसापूर्वी संपूर्ण भारतामध्ये पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया संघटनेच्या कार्यालयावर...
256GB स्टोरेज, 5000 mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग वाला फोन मिल रहा सस्ता, बैंक ऑफर्स में होगी अच्छी बचत
Infinix Note 40 Pro 5G को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक...